{"_id":"0722b8d8-7c35-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"rape-cum-murder-of-three-sisters-ncp-wants-death-for-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘रेप के बाद हत्या करने वालों को मिले मृत्युदंड’","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
‘रेप के बाद हत्या करने वालों को मिले मृत्युदंड’
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 21 Feb 2013 08:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में तीन नाबालिग बहनों से बलात्कार और फिर उनकी हत्या करने के मामले में आरोपियों के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने मृत्युदंड की मांग की है। पार्टी ने साथ ही महिलाओं के खिलाफ अपराध संबंधी विधेयक को जल्द पारित कराने की वकालत भी की।
विज्ञापन
भारी उद्योग मंत्री और राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने संसद भवन के बाहर कहा कि यह अस्वीकार्य है। हमारे सिर शर्म से झुक जाने चाहिए। क्या इस मामले में आरोपियों के लिए मौत की सजा से कम कोई सजा हो सकती है?
विज्ञापन
पटेल यहां महाराष्ट्र के भंडारा जिले में कुछ दिन पहले तीन नाबालिग बहनों के साथ बलात्कार और फिर उनकी हत्या होने के मामले के संदर्भ में बोल रहे थे। जब उनसे महिलाओं के खिलाफ अपराधों की सजा कठोर करने वाले अध्यादेश के कुछ प्रावधानों पर विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच मतभेद से जुड़े सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए कड़े कानूनों की जरूरत है। यह सर्वसम्मति से होना चाहिए।
विज्ञापन
वहीं महिलाओं के खिलाफ अपराधों की सजा कड़ी करने वाले आपराधिक कानून (संशोधन) अध्यादेश के प्रावधानों पर राजनीतिक दलों की आपत्तियों के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि अध्यादेश की जगह जब नया विधेयक लाया जाएगा तो उसमें सभी पक्षों की राय शामिल की जाएगी।