{"_id":"a2f24a66-a9c7-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"rape-cases-after-delhi-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन: दुष्कर्म की 10 वारदातें, गुस्से में देश","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
एक दिन: दुष्कर्म की 10 वारदातें, गुस्से में देश
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 20 Apr 2013 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी दिल्ली में पांच साल की बच्ची से हुई रेप के बाद लोगों का आक्रोश चरम पर है। बच्चियों समेत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिल्ली में कई जगहों पर प्रदर्शन हुए। पिछले 24 घंटों में यूपी समेत अन्य राज्यों से दुष्कर्म की 10 वारदातें सामने आई हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में खुर्जा के पहासू थाना क्षेत्र के दीघी गांव में एक युवक ने सात साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए बुलंदशहर भेजा गया है।
विज्ञापन
वहीं, महाराजगंज जिले के कोलही थाना क्षेत्र में तीन व्यक्तियों ने एक युवती से गैंगरेप के बाद उसके 20 हजार रुपये लूट लिए। वह बाजार से घर लौट रही थी। पुलिस ने आरोपी पिंटू, जहीर और रामसूरत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी सभी आरोपी फरार हैं। पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
जानिए, मासूम से हुई दरिंदगी की पूरी दास्तान
चंदौली जिले में चकिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने गेंहू की फसल काटने जा रही एक युवती का अपहरण कर उसकी अस्मत को तार-तार कर दिया। युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
गाजियाबाद जिले में साहिबाबाद के इकबाल कॉलोनी में एक 10 वर्षीय बच्ची से रेप का मामला सामने आया है।
वहीं, सहारनपुर जिले के गंगोह के गांव बुड्ढाखेड़ा में तीन भाइयों ने सातवीं कक्षा की एक छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म किया। बेसुध हालत में ग्रामीणों ने लड़की को आरोपियों के कब्जे से छुड़ाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सहारनपुर लाया गया है।
हरियाणा
टोहाना में जींद के गांव में एक नाबालिग टॉफी देने के बहाने चार साल की बच्ची को अपने घर ले गया। दुष्कर्म करने के दौरान ही लड़की के घरवालों ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराने के बाद नाबालिग को दुराचार व बाल सुरक्षा अधिनियम 2012 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
रोहतक में एक भाई ने इटली से आई अपनी बहन को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घर से फरार हो गया। गंभीर हालत में पीड़िता को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी भाई की तलाश शुरु कर दी है।
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के गणसौर में एक 35 साल के युवक फिरोज खान ने चाकलेट का लालच देकर एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद बच्ची को एक खेत में फेंक दिया। जबलपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।
दतिया जिले में एक दलित बच्ची की रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरार आरोपी युवक के खिलाफ रेप के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
ओडिशा के बालासोर जिले के गोपालपुर गांव में पांच युवकों ने एक 15 वर्षीय लड़की को अगवा कर लिया। उसके बाद उनमें से दो युवकों ने लड़की से रेप किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। युवती को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।