{"_id":"02019fc7dee0374b4ecfe5b2d441afd0","slug":"rape-case-of-navi-mumbai-shiv-sena-chief-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवी मुंबई शिवसेना प्रमुख पर रेप का केस","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नवी मुंबई शिवसेना प्रमुख पर रेप का केस
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 19 Dec 2014 02:48 PM IST
विज्ञापन
शिवसेना के नवी मुंबई जिला प्रमुख विजय चौगुले के खिलाफ एक 24 साल की युवती से रेप का मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
आरोप है कि चौगुले उस युवती का बीते पांच साल से यौन शोषण कर रहे थे। मुंह खोलने पर युवती को जान से हाथ धोने की धमकी दी थी। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि पांच साल पहले किसी काम को लेकर वह चौगुले से मिली थी। उन्होंने तब काम करने का आश्वासन दिया था। जिससे मेरा उनसे संपर्क बना और उसके बाद से चौगुले मुझे बुलाकर मेरा यौन शोषण करते रहे।
चौगुले ने धमकी दी थी कि यदि मुंह खोला तो जान से मार दिया जाएगा। विजय चौगुले नवी मुंबई में शिवसेना के बड़े नेता हैं। लेकिन उनकी हमेशा ही विवादित और आपराधिक पृष्ठभूमि रही है। 2009 के लोकसभा चुनाव में शिवसेना ने उन्हें ठाणे संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था लेकिन वह चुनाव में पराजित हो गए थे।
विज्ञापन
चौगुले की आपराधिक पृष्ठभूमि से ही शिवसेना को अपने ही गढ़ में झटका लगा था। इसलिए इस बार शिवसेना राजन विचारे को उम्मीदवार बनाकर सीट जीतने में सफल हुई। विजय चौगुले के खिलाफ मर्डर सहित कई मामले पहले से ही दर्ज हैं।
विज्ञापन