फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rape case lodge against railway minister son.

रेलमंत्री गौड़ा के बेटे पर रेप का केस दर्ज

Thu, 28 Aug 2014 01:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 28 Aug 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
Rape case lodge against railway minister son.

केंद्रीय रेल मंत्री सदानंद गौड़ा के बेटे कार्तिक गौड़ा पर बंगलूरू पुलिस ने बुधवार को रेप और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मॉडल और अभिनेत्री मैत्रेयी ने कार्तिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि कार्तिक ने उससे साथ शादी की और उसे अपने साथ सेक्स करने को मजबूर किया।

अभिनेत्री का कहना है कि शादीशुदा होने के बावजूद कार्तिक ने बुधवार को किसी अन्य महिला के साथ सगाई कर ली। पुलिस ने कार्तिक पर धारा 376, 420 और 406 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मैत्रेयी नामक महिला ने बंगलूरू के आरके नगर स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

उसने रेल मंत्री सदानंद गौड़ा के बेटे कार्तिक पर आरोप लगाया है कि उसने उसके साथ अनौपचारिक ढंग से शादी की और उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ सेक्स किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मामले की जांच जल्द ही शुरू की जाएगी। इस मसले पर कार्तिक की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है लेकिन उनकी मां दत्ती ने आधिकारिक बयान में मैत्रेयी के दावों को गलत करार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed