फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rape attempt with girl in mathura

रेप का विरोध किया तो कैंची घोंपकर कर दिया जख्मी

Fri, 24 Apr 2015 10:47 AM IST
Updated Fri, 24 Apr 2015 10:47 AM IST
विज्ञापन
rape attempt with girl in mathura

थाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवकों ने घर में घुसकर किशोरी से दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर किशोरी को कैंची मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता की कमर और हाथों पर 45 से अधिक घाव हैं।

विज्ञापन


अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बताई गई है। मामले में पिता की तहरीर पर पास्को सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना बुधवार की रात दो बजे की है। किशोरी (14) घर के चौक में चारपाई पर सो रही थी।
विज्ञापन


गांव का दिलीप, उसका बड़ा भाई किशन, जीजा गांव परखम गूजर निवासी दिनेश दीवार फांदकर घर में घुस आए। तीनों ने किशोरी से दुराचार का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार किशोरी आरोपियों से छूटकर भागी तो दिलीप ने उस पर कैंची से ताबड़तोड़ प्रहार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमर और हाथों में 45 से अधिक घावों से किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिवारीजनों ने किशोरी को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। तीनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

तीनों आरोपी गिरफ्तार, पास्को एक्ट में मुकदमा

rape attempt with girl in mathura

पीड़िता को सौ शैया संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। दोपहर को एसएसपी मंजिल सैनी अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। एसएसपी के निर्देश पर अस्पताल में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

छह महीने से कर रहा था परेशान
आरोपी दिलीप किशोरी को पिछले छह महीने से परेशान कर रहा था। किशोरी के पिता ने एसएसपी को बताया कि हेयर कटिंग सैलून चलाने वाला दिलीप स्कूल जाते समय उनकी बेटी का पीछा करता।

आए दिन छेड़छाड़ की शिकायत पर दो महीने पूर्व उन्होंने पंचायत बुलाई। युवक ने सार्वजनिक रूप से किशोरी के पैर छूकर आगे छेड़छाड़ न करने की माफी मांगी थी। जिसके बाद वो बेफिक्र हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed