फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rape attempt accused beaten by Public in Firozabad.

बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को तालीबानी सजा

Mon, 16 Nov 2015 01:10 AM IST
Updated Mon, 16 Nov 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
Rape attempt accused beaten by Public in Firozabad.

फीरोजाबाद में बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी को क्षेत्रीय लोगों ने कोटला रोड से दबोच लिया। गुस्साए लोगों ने कानून हाथ में ले लिया और तालिबानी अंदाज में उसे सजा दी।

विज्ञापन


उसका मुंह काला कर उसे जूते-चप्पलों की माला पहनाई और पिटाई कर जुलूस निकालते हुए थाना उत्तर ले गए। पुलिस ने बालिका का जिला अस्पताल में मेडिकल कराते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


घटनाक्रम शनिवार शाम का है। घर के बाहर खेल रही सात वर्षीय बालिका को आरोपी पंकज अपने घर ले गया था। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया तो बालिका ने शोरगुल कर दिया। इससे आसपास के लोग जमा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को घिरता देख पंकज छत से कूद कर भाग निकला। दूसरे दिन रविवार सुबह बालिका के परिवारीजन और क्षेत्रीय लोगों को पंकज रामलीला मैदान स्थित एक बगीची में बैठा मिल गया। इससे उनका आक्रोश भड़क गया। उन्होंने उसे दबोच कर जमकर पिटाई की।

पीटने के बाद पुलिस को सौंपा

Rape attempt accused beaten by Public in Firozabad.

मुंह काला कर दिया और गले में जूते-चप्पलों की माला डाल दी। जुलूस के रूप में उसे कोटला रोड, डाकखाना चौराहा, शिवाजी मार्ग, बर्फखाना चौराहा, जलेसर रोड होते हुए थाना उत्तर ले गए। पुलिस ने लोगों की इस हरकत पर डांट फटकार लगाई। पंकज को हवालात में बंद कर दिया।

बालिका के परिवारीजनों के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। बालिका का मेडिकल कराया गया। कोतवाल उत्तर का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया  है।

परिवारीजनों ने कानून हाथ में लिया
प्रभारी निरीक्षक उत्तर शशिकांत शर्मा ने कहा कि बालिका के परिवारीजनों ने शनिवार शाम को कोई सूचना नहीं दी थी। यदि वह फोन पर भी सूचना देते तो रात को ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाती। पंकज के साथ जो बर्ताव किया है वह भी गलत है। क्षेत्रीय चौकी प्रभारी से भी जवाब मांगा जाएगा कि उनको इस तरह की घटना की जानकारी क्यों नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed