फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rape accused vinay kumar father punish him if found guilty

'बेटा बलात्कारी हो तो फांसी पर लटका दो'

Wed, 19 Dec 2012 12:10 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 19 Dec 2012 12:10 AM IST
विज्ञापन
rape accused vinay kumar father punish him if found guilty

वसंत विहार गैंगरेप मामले में पकड़े गए आरोपियों के परिजन अपने बेटों को बेकसूर बता रहे हैं। आरके पुरम सेक्टर-3, रविदास कैंप निवासी आरोपी विनय के पिता हरि राम ने बताया कि वह एयरपोर्ट में हेल्पर का काम करता है।

विज्ञापन


उसका बेटा विनय बीकॉम करने के अलावा एक जिम में इंस्ट्रक्टर का काम भी कर रहा है। बच्चा नाबालिग और बेकसूर है। रात के समय उसे मुकेश घर से बुलाकर ले गया था। उसी ने मेरे बेटे को फंसाया है। अगर वह दोषी हो तो सरेआम फांसी लगा देना।
विज्ञापन


रविदास कैंप निवासी कल्लू की मां भी बेटे को बेकसूर बता रही है। वहीं, मुख्य आरोपी राम सिंह और उसका छोटा भाई मुकेश जे-49, रविदास कैंप में ही रहते हैं। रामसिंह के घर पर ताला लटका हुआ है। अन्य आरोपी पवन, अक्षय ठाकुर और राजू भी इनके घर के पास ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार आरोपी गिरफ्तार
गैगरेप मामले में चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। अभी तीन लोग फरार हैं। बस के ड्राइवर राम सिंह, विनय शर्मा और पवन गुप्ता को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया, जबकि राम सिंह के भाई मुकेश को राजस्थान से। विनय जिम इंस्ट्रक्टर है, जबकि पवन फल बेचता है। पुलिस ने राम सिंह को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। बाकी तीनों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

युवती की हालत नाजुक
पीड़ित पैरा मेडिकल छात्रा सफदरजंग अस्पताल में अब भी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। वह वेंटिलेटर पर है। उसकी रविवार को सर्जरी हुई थी। अस्पताल के डॉ. बीडी अथानी ने बताया कि युवती ने सुबह डॉक्टर की आवाज पर प्रतिक्रिया दी थी और अपना हाथ ऊपर उठाया था। डॉक्टर ने उसे एक पर्ची पर कुछ लिखकर दिया, जिसे उसने पढ़ा भी। लेकिन मंगलवार शाम उसकी हालत फिर ज्यादा बिगड़ गई।

सड़क पर उतर आए छात्र
घटना के विरोध दिल्ली में मंगलवार को छात्र और शिक्षक सड़कों पर आ गए। जेएनयू, जामिया मिलिया इस्लामिया व दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने सुबह 11 बजे मुनिरका चौक पर चक्का जाम कर दिया। छात्रों ने शीला सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारे लगाते हुए राजधानी में महिलाओं को सुरक्षा देने की गुहार लगाई।


बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि चार आरोपी पकड़ लिए हैं, इसलिए अब रास्ता खोल दें। इसके बाद तीन बजे आउटर रिंग रोड खोला गया। हालांकि बाद में छात्रों ने वसंत कुंज व वसंत विहार जाने वाली सड़कों को बंद किया। इधर एबीवीपी के नेतृत्व में छात्रों ने मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के आवास पर जाकर भी नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed