{"_id":"29eaa107d2870e10b921f0dc8cd125bb","slug":"rape-accused-saw-in-mumbai-police-program-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के कार्यक्रम में दिखा रेप का आरोपी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पुलिस के कार्यक्रम में दिखा रेप का आरोपी
एजेंसी/मुंबई
Updated Mon, 12 Jan 2015 01:22 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार हो चुके ‘आशिकी-2’ के गायक अंकित तिवारी शनिवार को मुंबई पुलिस के सालाना कार्यक्रम ‘उमंग’ में गाना गाते हुए दिखे। इसे लेकर कई लोगों ने ऐतराज जाहिर किया है।
विज्ञापन
हर साल आयोजित होने वाले ‘उमंग’ कार्यक्रम में बॉलीवुड के कई सितारे हिस्सा लेते हैं। शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई पुलिस कमिश्नर समेत कई अधिकारी इसमें मौजूद रहे। हालांकि अंकित तिवारी के स्टेज पर आने से पहले मुख्यमंत्री जा चुके थे।
विज्ञापन
महिला सशक्तीकरण के लिए काम करने वाली वकील आभा सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस को अंकित को कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेने देना चाहिए था। इससे समाज में गलत संदेश जाता है। इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, संयुक्त पुलिस आयुक्त धनंजय कमलाकर ने मामले में कोई भी बात करने से मना कर दिया। हालांकि एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने कहा, ‘आम तौर पर ऐसे कार्यक्रमों में उन्हें हिस्सा नहीं लेने दिया जाता, जिन पर आपराधिक मामला चल रहा हो।’
उन्होंने कहा कि अंकित को कार्यक्रम में आने का न्योता किसने दिया, इसकी जांच की जाएगी। मामले के बारे में अंकित के वकील ने बताया है कि अभी चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है और उन्हें पूरा भरोसा है कि अंकित बेकसूर साबित होंगे। अंकित पर अपनी गर्लफ्रेंड को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप है।