{"_id":"f83ac7f6390e9f7012cd640f415fbb3f","slug":"rape-accused-had-pav-bhaji-after-raping-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई गैंगरेपः 'रात के बादशाह' ने रेप के बाद खाई पाव-भाजी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुंबई गैंगरेपः 'रात के बादशाह' ने रेप के बाद खाई पाव-भाजी
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 24 Aug 2013 11:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार रात दस बजे युवती से रेप करने वाला आरोपी धोबी घाट स्थित अपने घर लौटा, तो उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। बल्कि उसने उस रात छककर पाव-भाजी का मजा लिया।
विज्ञापन
उसके व्यवहार से यह कतई नहीं लगा कि तीन घंटे पहले ही उसे एक युवती की जिंदगी उजाड़ी है।
चिकेन काटकर कभी-कभी पैसा कमाने वाले 16 साल के इस लड़के ने अपनी दादी और भाई के साथ पाव-भाजी का मजा लिया और चैन से सो गया।
पढ़ें:- मुंबई गैंगरेप: दो गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी
विज्ञापन
शुक्रवार सवेरे दस बजे उसे अपने पड़ोसी और दोस्त की कॉल मिली, जिसने धोबी घाट के गेट नंबर 5 पर मिलने के लिए कहा गया था। वह जब वहां पहुंचा, तो मुंबई पुलिस ने उसे धर-दबोचा।
विज्ञापन
पड़ोसियों का कहना है कि अपने मोहल्ले में 'रात के बादशाह' नाम से कुख्यात आरोपी और उसके भाई सूरज ढलने के बाद ही घर से बाहर निकलते थे। एक पड़ोसी ने बताया, 'हाल में रेलवे पुलिस ने उन्हें चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था।'
पढ़ें:- मुंबई गैंगरेप के आरोपियों को सड़क पर घुमाया जाए: उद्धव
आरोपी और उसके दोस्तों में से ज्यादातर ड्रग और शराब के आदी हैं और लगभगर हर रोज मिल आते-जाते थे। आरोपी की दादी का कहना है कि गुरुवार शाम उसे फोन आया था, जिसमें उसे मिल आने के लिए कहा गया।
दादी ने कहा, "शाम 5.30 बजे वह घर के बाहर नींबू बेचने में मेरी मदद कर रहा था, जब फोन आया। उसने मुझे कहा कि वह फोन करने वाले के साथ जा रहा है, लेकिन मुझे पता था कि वह अच्छा आदमी नहीं है। मैंने उसे रोका भी, लेकिन उसने सुना नहीं और यह कहकर चला गया कि वह रात के खाने के वक्त तक लौट आएगा।"