{"_id":"c3c8ae58-ad0d-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"rape-accused-beaten-to-death-by-victim-s-brother-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से रेप के प्रयास पर पीटकर मार डाला","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बच्ची से रेप के प्रयास पर पीटकर मार डाला
हनुमानगढ़/ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में मासूम बच्ची से दुराचार की घटना को लेकर देशभर के लोगों में आक्रोश है। इसका एक नजारा राजस्थान के हनुमानगढ़ में देखने को मिला।
विज्ञापन
मंगलवार को जिले के संगरिया में दुराचार के प्रयास के एक आरोपी को उग्र भीड़ ने पीटकर मार डाला। मामले में मृतक की बहन ने ग्रामीणों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
संगरिया थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव में आरोपी त्रिलोक सिंह बावरी (53) पांच साल की बच्ची को बहलाकर अपने घर ले गया। आरोप है कि उसने बच्ची से दुराचार का प्रयास किया।
विज्ञापन
इस बीच बच्ची की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आरोपी की जमकर पिटाई कर दी।
सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले गई लेकिन बाद में हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
देर शाम इलाज के दौरान आरोपी की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक त्रिलोक सिंह आदतन अपराधी है। दुष्कर्म और हत्या के मामले में वह 27 साल जेल की सजा काट चुका था।