फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rape accused beaten by women in sp office

दुष्कर्म के आरोपी सिपाही की एसपी दफ्तर पर पिटाई

Sat, 09 Jan 2016 08:21 AM IST
Updated Sat, 09 Jan 2016 08:21 AM IST
विज्ञापन
rape accused beaten by women in sp office

एसपी दफ्तर पर बने महिला सहायता प्रकोष्ठ में सुलह समझौते के लिए शुक्रवार को बुलाई गए दंपति के परिजनों में विवाद हो गया। मामले ने इतना तूल पकड़ा की युवती की मां ने युवती के जेठ एवं यूपी पुलिस के सिपाही की सरेआम पिटाई करनी शुरू कर दी।

विज्ञापन


युवती की मां ने युवती के जेठ को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इससे वहां पर जमकर हंगामा हुआ। वहां पर तैनात पूरा स्टाफ यह नजारा अपनी आंखों से देखता रहा, किसी ने बीच बचाव करने की भी कोशिश नहीं की। बाद में एक महिला कांस्टेबल ने बीच बचाव कराया।
विज्ञापन


बड़ौत थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने पुलिस अफसरों से शिकायत की थी कि उसकी शादी 13 मार्च 2015 को दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से हुई थी। ससुराल वाले उससे दहेज की मांग करते है। उसका जेठ यूपी पुलिस का सिपाही है और सहारनपुर पुलिस लाइन में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि जेठ उस पर गलत नजर रखता है और उसके साथ दुष्कर्म करता है। अफसरों ने मामले को महिला सहायता प्रकोष्ठ में भेज दिया था।

दोनों परिवारों को सुलह समझौते के लिए बुलाया था

rape accused beaten by women in sp office

महिला प्रकोष्ठ ने शुक्रवार को दोनों परिवारों को सुलह समझौते के लिए बुलाया था। युवती की मां परिवार के सदस्यों के साथ पहुंची जबकि ससुराल पक्ष से पति और आरोपी जेठ आए । एसपी कार्यालय पर ही दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।

युवती की मां की अपने दामाद से कहासुनी हो गई। दिल्ली पुलिस के सिपाही आरोपी जेठ ने बीच बचाव का प्रयास किया तो युवती की मां उससे ही उलझ गई और उसे जमकर पीटा।

एसपी दफ्तर में हंगामा खड़ा हो गया। एसपी दफ्तर पर मौजूद पुलिस कर्मियों के सामने ही आरोपी सिपाही की जमकर पिटाई हुई लेकिन महिला का गुस्सा देख कोई भी पुलिस वाला उसे बचाने को आगे नहीं आया। बाद में एक प्रकोष्ठ में तैनात एक महिला सिपाही ने बीच बचाव कराया। इस दौरान पिटाई करने वाली महिला भी बेहोश हो गई।

हाथ जोड़कर पीछा छुड़ाने की गुहार करता रहा सिपाही

rape accused beaten by women in sp office

आरोपी सिपाही का कहना है कि उसकी तैनाती सहारनपुर में पुलिस लाइन में है। उन्होंने कभी दहेज की डिमांड नहीं की। युवती के परिजनों ने ही उनसे धोखे से शादी की है। भाई की पत्नी घर में झगड़ा रखती है और उन पर गंभीर आरोप लगाती है। इससे वे काफी परेशान है। एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी सिपाही, महिला के सामने हाथ जोड़कर पीछा छुड़ाने की गुहार करता रहा। यहां तक कि उसने यह भी कह दिया कि उनकी इतनी बदनामी कर दी है कि अब उसके पास आत्महत्या के  सिवा कोई रास्ता नहीं बचा लेकिन महिला ने उसकी एक न सुनी। आरोपी सिपाही का कहना है कि उसके भाई की पत्नी के उत्पीड़न से उनका पूरा परिवार काफी परेशान है। इसी गम में उसके पिता की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed