मोदी की उत्तराधिकारी होगी एक महिला नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं, भाजपा ने सितंबर में होने वाले लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशियों की घोषणा की है। पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा सीट से स्थानीय नेता प्रेम सिंह शाक्य को उम्मीदवार बनाया है।
ये सीट समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की 33 विधानसभा सीटों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इन सभी सीटों पर 13 सितंबर को चुनाव होगा। मतगणना 16 सितंबर को की जाएगी। इन सीटों पर नामांकन की अंतिम तारीख 27 अगस्त है।
मणिनगर सीट पर भी उम्मीदवार की घोषणा
लोकसभा के लिए चुने जाने से पहले नरेंद्र मोदी मणिनगर सीट से विधायक भी थे। बाद में उन्होंने उस सीट इस्तीफा दे दिया। भाजपा ने मणिनगर सीट पर भी अपने उम्मीदवार की घोषणा की है।
मणिनगर से स्थानीय पार्षद सुरेश पटेल भाजपा के उम्मीदवार होंगे। मोदी मणिनगर सीट से तीन बार विधायक चुने गए थे। इससे पहले संभावना जताई जा रही थी की वडोदरा सीट पर नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी के रूप में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को उतरा जा सकता है।
हालांकि पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया।
वडोदरा की डिप्टी मेयर होंगी लोकसभा प्रत्याशी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे के बाद खाली हुई गुजरात की वडोदरा सीट के लिए भाजपा ने प्रत्याशी तय कर लिया। मंगलवार को पार्टी ने घोषणा की कि वडोदरा की डिप्टी मेयर रंजनबेन भट्टा लोकसभा उप चुनाव में प्रत्याशी होंगी।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा और वाराणसी सीटों से चुनाव लड़ा था। दोनो ही सीटों पर वे भारी अंतर से जीते थे। वडोदरा सीट पर वे चार लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीते थे।
हालांकि बाद में मोदी ने वडोदरा सीट से इस्तीफा दे दिया। इस सीट पर 13 सितंबर पर चुनाव होना हैं।