{"_id":"a504da30-16fb-11e2-bd1a-d4ae52bc57c2","slug":"rani-mukherjee-s-brother-went-to-jail-for-molesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के आरोप में रानी मुखर्जी का भाई पहुंचा जेल ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
छेड़छाड़ के आरोप में रानी मुखर्जी का भाई पहुंचा जेल
मुंबई/एजेंसी
Updated Tue, 16 Oct 2012 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी के भाई राजा मुखर्जी को छेड़छाड़ के आरोप में जेल की हवा खानी पड़ी। राजा मुखर्जी एक प्रोड्यूसर हैं। पुलिस का कहना है कि उन्होंने एक महिला स्क्रिप्ट राइटर के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।
अंधेरी पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 (अपहरण) और 354 (महिला के साथ जबरदस्ती) के तहत मामला दर्ज कर सोमवार तड़के राजा को गिरफ्तार किया। बाद में राजा को स्थानीय अदालत से जमानत मिल गई। मॉडल व स्क्रिप्ट राइटर प्रिया मिश्रा का कहना है कि वह रानी मुखर्जी को लेकर एक प्रोजेक्ट शुरू करना चाहती थी, इसलिए वह उसे अपनी स्क्रिप्ट सुनाना चाहती थी।
रानी मुखर्जी ने समय के अभाव के चलते उसे राजा से मिलने के लिए कहा। पुलिस के मुताबिक राजा ने प्रिया को मिलने के लिए बुलाया और रविवार को स्क्रिप्ट सुनने के बहाने वह उसे कार में बैठाकर ड्राइव पर ले गया।
विज्ञापन
इसी दौरान राजा ने प्रिया के साथ बदसलूकी शुरू दी। प्रिया ने इसका विरोध किया और कार से उतर गई। बाद में उसने इस घटना की जानकारी अपने परिवार और पुलिस को दी।