फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rangi returned home zestfully

पुराने कपड़ों में दिल्ली गए रंगी, चकाचक होकर लौटे

Tue, 16 Oct 2012 12:51 AM IST
फर्रुखाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Oct 2012 12:51 AM IST
विज्ञापन
rangi returned home zestfully
डॉ. जाकिर हुसैन ट्रस्ट के कैंप में हियरिंग मशीन न मिलने का स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा करने वाले पितौरा के कोल्हू मिस्त्री रंगी सोमवार सुबह चार बजे वापस आ गए। उन्हें शनिवार की रात पुराने कपड़ों में दिल्ली ले जाया गया था। रविवार को वह लकदक वस्त्रों में दिल्ली में सलमान खुर्शीद की प्रेस कान्फ्रेंस में दिखाई दिए थे।
विज्ञापन


सुबह रंगी की वापसी की खबर पर गांव में उनके घर पर मीडिया कर्मियों की भीड़ जुट गई। रंगी से किसी को मिलने नहीं दिया गया। पत्नी आंकला बेगम ने काफी कुरेदने पर बताया कि पति को ले जाने वालों ने नए कपडे़ पहनाकर लौटा दिया है। सुनने वाली मशीन भी मिल गई है। मशीन के संबंध में पूर्व में दिए गए बयानों और रंगी के बयानों की बात करने पर वह चुप हो गईं। फिर बोली गरीब आदमी है, जो मन की बात थी कह दिया। अब कुछ नहीं बोलेंगी।
विज्ञापन


सोमवार को वह सहमी हुई नजर आईं। रंगी की पितौरा में ही शीतगृह के पास परचून की दुकान है। उनसे मिलने के लिए कहने पर बताया गया कि वह दुकान पर हैं। वहां पहुंचने पर दुकान तो खुली मिली, लेकिन रंगी गायब थे। पुलिस भी उनकी तलाश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed