फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Randeep Surjewala's statement on Afzal Guru

कांग्रेस नेता ने अफजल को कहा 'गुरु जी', मांगी माफी

Mon, 15 Feb 2016 05:21 PM IST
Updated Mon, 15 Feb 2016 05:21 PM IST
विज्ञापन
Randeep Surjewala's statement on Afzal Guru

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संसद हमले के दोषी अफजलगुरु को सम्मान के साथ जी कहकर संबोधित किया। एक प्रेस कांफ्रेस के दौरान सुरजेवाला ने अफजलगुरु जी कहा। यही नहीं उन्होंने इसके बाद एक और गलती करते हुए अफजल को सुप्रीम कोर्ट पर हमले का दोषी बताया।

विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा कि अफजल गुरु सुप्रीम कोर्ट पर हमले का दोषी था और न्याय प्रणाली के तहत उसे भी कानूनी लड़ाई लड़ने की छूट थी। सुरजेवाला पूरी प्रेस कांप्रेस के दौरान अफजल को सुप्रीम कोर्ट पर हमले का दोषी बताते रहे।
विज्ञापन


पत्रकारों से वार्ता के दौरान रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मौलिक अधिकारों व संपूर्ण न्याय प्रणाली के तहत ही अफजल को फांसी की सजा दिलाई। दरअसल सुरजेवाला भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के एक ब्लॉग का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




मै नहीं बोलना चाहता था फिसल गई जुबान

Randeep Surjewala's statement on Afzal Guru

हालांकि बाद में सुरजेवाला ने अफजल को गुरु जी कहने वाले अपने बयान पर माफी मांगी और सफाई देते हुए कहा मैं जी नहीं बोलना चाहता था। मेरे कहने का मतलब था कि भारत में कसाब जैसे आतंकी को भी कानूनी मदद लेने की छूट दी।

उन्होंने कहा कि मेरे बयान को अन्यत्र न लिया जाए, इसे समग्र तौर पर देख जाए। सुरजेवाला के अफजल को जी कहने वाले बयान पर अब सियासी बवाल मच गया है। कांग्रेस पार्टी व सुरजेवाला विपक्षी दलों के निशाने पर आ गए हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed