फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ranbir kapoor detained fined for customs violation

रणबीर को एयरपोर्ट पर रोका, हिरासत में रखा

Sat, 04 May 2013 08:11 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Sat, 04 May 2013 08:11 PM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor detained fined for customs violation

अपने अभिनय से युवाओं के बीच लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर शनिवार को रोक लिया गया।

विज्ञापन


कस्टम अधिकारियों ने उनके पास से एक लाख रुपये कीमत के ब्रांडेड सामान और व्यक्तिगत उपयोग की चीजें बरामद की।

अधिकारियों ने लंदन से लौट रहे रणबीर पर 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया, जिसे चुकाने के बाद ही रणबीर को छोड़ा गया।

माना जा रहा है कि वह बिना कस्टम ड्यूटी चुकाए निकलने की फिराक में थे।

तलाशी
रणबीर शनिवार सुबह 12.30 पर ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट से छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे।

कस्टम डिप्टी कमिश्नर समीर वानखेड़े ने बताया कि रणबीर अपने सामान के साथ एयरपोर्ट के उस हिस्से में टहल रहे थे जहां हवाई अड्डे अधिकारियों और कर्मचारियों को ही जाने की इजाजत है।


जब उन्हें रोक कर उनके सामान की तलाशी ली गई तो उसमें कीमती कपड़े, परफ्यूम और चप्पल आदि बरामद हुए। इनकी कीमत करीब एक लाख रुपये है।

नियमों के अनुसार रणबीर को इनकी पूर्व सूचना कस्टम अधिकारियों को देनी चाहिए थी और इन पर सीमा शुल्क चुकाया जाना चाहिए था।

पहले भी रोके गए सितारे
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि रणबीर को पूछताछ के लिए ले जाया गया। करीब 40 मिनट की पूरी जांच के बाद उन पर 60000 रुपये का जुर्माना लगाया गया जिसे उन्होंने अदा भी किया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रणबीर से पहले बिपाशा बसु, मिनिषा लांबा, मीका सिंह, मल्लिका शेहरावत के विक्रम लांबा से भी पहले इस तरह का जुर्माना वसूला जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed