राम्या से जानिए राहुल गांधी का 'टेस्ट'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों चर्चा थी कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आगामी लोकसभा चुनाव में अमेठी के बजाय कर्नाटक की किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।
हालांकि कर्नाटक की युवा कांग्रेस नेता और चर्चित कन्नड़ अभिनेत्री राम्या ने इसे अफवाह बताया है। पिछले वर्ष उपचुनाव में मांड्या सीट से लोकसभा के लिए चुनी गई राम्या ने बताया कि राहुल गांधी ने अमेठी में शानदार काम किया है और वे वहीं से चुनाव लड़ेंगे।
एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में राम्या ने कहा कि, राहुल गांधी ने पिछले दिनों कर्नाटक की कई यात्राएं की जिसके बाद ये संभावना जताई गई थी कि वे कर्नाटक से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन ये अफवाह है।
राहुल की पसंद का किया खुलासा
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी यदि चुनाव लड़ने के इच्छुक होंगे तो मैं अपनी सीट छोड़ सकती हूं। इंटरव्यू में राम्या ने राहुल गांधी की पसंद का भी खुलासा किया।
राम्या ने बताया कि राजनीतिक कार्यक्रमों से फुरसत पाने के बाद राहुल ने कर्नाटक की संस्कृति और खानपान को जानने में भी दिलचस्पी दिखाई थी। उन्हें मसाला डोसा और कूर्ग बहुत पंसद आया था। कूर्ग कर्नाटक का एक विशेष पकवान है।
राम्या पिछले वर्ष अगस्त में मांडया सीट से लोकसभा के लिए चुनी गई थी।