फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ramya on rahul gandhi

राम्या से जानिए राहुल गांधी का 'टेस्ट'

Sat, 22 Feb 2014 06:26 PM IST
Updated Sat, 22 Feb 2014 06:26 PM IST
विज्ञापन
ramya on rahul gandhi

पिछले दिनों चर्चा थी कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आगामी लोकसभा चुनाव में अमेठी के बजाय कर्नाटक की किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

विज्ञापन


हालांकि कर्नाटक की युवा कांग्रेस नेता और चर्चित कन्नड़ अभिनेत्री राम्या ने इसे अफवाह बताया है। पिछले वर्ष उपचुनाव में मांड्या सीट से लोकसभा के लिए चुनी गई राम्या ने बताया कि राहुल गांधी ने अमेठी में शानदार काम किया है और वे वहीं से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में राम्या ने कहा कि, राहुल गांधी ने पिछले दिनों कर्नाटक की कई यात्राएं की जिसके बाद ये संभावना जताई गई थी कि वे कर्नाटक से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन ये अफवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल की पसंद का किया खुलासा

ramya on rahul gandhi

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी यदि चुनाव लड़ने के इच्छुक होंगे तो मैं अपनी सीट छोड़ सकती हूं। इंटरव्यू में राम्या ने राहुल गांधी की पसंद का भी खुलासा किया।

राम्या ने बताया कि राजनीतिक कार्यक्रमों से फुरसत पाने के बाद राहुल ने कर्नाटक की संस्कृति और खानपान को जानने में भी दिलचस्पी दिखाई थी। उन्हें मसाला डोसा और कूर्ग बहुत पंसद आया था। कूर्ग कर्नाटक का एक विशेष‌ पकवान है।

राम्या पिछले वर्ष अगस्त में मांडया सीट से लोकसभा के लिए चुनी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed