फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Ramvilas paswan may join nda

चुनावों से पहले कमल के पाले में पासवान

Mon, 24 Feb 2014 12:36 AM IST
Updated Mon, 24 Feb 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ramvilas paswan may join nda
आगामी लोकसभा चुनावों में रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि उनकी पार्टी आम चुनावों में भाजपा के साथ होगी।
विज्ञापन


रविवार को यहां पासवान के निवास पर लोजपा नेताओं की बैठक के बाद सूरजभान सिंह ने बताया कि लोजपा और भाजपा के बीच गठबंधन पर फैसला ले लिया गया है।

अभी संशय जारी

Ramvilas paswan may join nda

पार्टी महासचिव अब्दुल खालिक का कहना है कि अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है और पार्टी का संसदीय बोर्ड ही इस पर फैसला लेगा। 2002 में गुजरात दंगों के बाद एनडीए छोडऩे वालों में लोजपा प्रमुख सबसे आगे थे।

लेकिन अब भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार ही खुद नरेंद्र मोदी ही हैं। इस संबंध में सवाल पूछने पर सूरजभान सिंह ने कहा कि जब कोर्ट ने मोदी को क्लीन चिट दे दी है, तो हम कहने वाले कौन होते हैं।

उन्होंने कहा कि गठबंधन की औपचारिक घोषणा जल्द की कर दी जाएगी। साथ ही यह भी साफ कर दिया जाएगा कि बिहार में पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है केंद्र

Ramvilas paswan may join nda

ब‌िहार भाजपा के नेता सुशील मोदी ने लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान का समर्थन करते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाए कि यूपीए सरकार रामविलास पासवान के खिलाफ भर्ती घोटाले में सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘यूपीए सरकार इस समय अपने राजनीतिक हितों के लिए पासवान के खिलाफ सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। हम इसकी आलोचना करते हैं।’

विज्ञापन

पहले भी NDA का ह‌िस्सा रह चुके हैं पासवान

Ramvilas paswan may join nda
ये कोई पहला मौका नहीं होगा क‌ि लोकजन शक्त‌ि पार्टी के रामव‌िलास पासवान एनडीए का साथ देंगे। इससे पहले वह अटल ब‌िहारी की सरकार में केंद्र में मंत्री रह चुके हैं।

आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर काफी द‌िनों से कांग्रेस और पासवान के बीच समझौते की बात चल रही थी। जो परवान नहीं चढ़ पाई। इसी के मद्देनजर रामव‌िलास पासवान ने यूपीए अध्यक्षा सोन‌िया गांधी से मुलाकात भी की थी।

सूत्रों के मुताब‌िक पर्दे के पीछे भाजपा और लोजपा में बातें हो चुकी हैं बस औपचार‌िक ऐलान होना बाकी है।

गुजरात दंगों पर छोड़ा था पासवान ने साथ

Ramvilas paswan may join nda
2002 में गुजरात दंगों के दौरान जब केंद्र की एनडीए सरकार पर चारों ओर से हमले तेज हो गए थे तो लोजपा के रामव‌िलास पासवान से अपने पद से इस्तीफा देते हुए एनडीए से क‌िनारा कर ल‌िया था।

रामव‌िलास पासवान ने केंद्र की सरकार पर सवाल उठाते हुए व‌िरोधस्वरुप अपने पद से इस्तीफा दे द‌िया था। इस दौरान ब‌िहार के मुख्यमंत्री नी‌तीश कुमार रेल मंत्री थे और एनडीए के साथ शाम‌िल थे।

भाजपाई हुए उद‌ित राज

Ramvilas paswan may join nda

आम चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में चल रही उठा पटक के बीच एक बडे उलटफेर में दलित चिंतक और जस्टिस पार्टी के अध्यक्ष डा. उदित राज कल भारतीय जनता पार्टी  में शामिल होंगे।

डॉ उदित राज कल यहां भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होंगे। वह अनुसूचित जाति-जनजाति फैडरेशन के भी अध्यक्ष हैं और उनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी की इस समुदाय में पैठ बढेगी।

डॉ उदित राज 1988 में भारतीय राजस्व सेवा में अधिकारी बने थे लेकिन उन्होंने 2003 में नौकरी छोडकर जस्टिस पार्टी बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed