फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ramsoon storm will increase weak monsoon

कमजोर मानसून में प्राण फूंकेगा 'रामसून' तूफान

Wed, 16 Jul 2014 06:58 PM IST
Updated Wed, 16 Jul 2014 06:58 PM IST
विज्ञापन
ramsoon storm will increase weak monsoon

करीब महीने भर की देरी के बाद मानसून का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई है।

विज्ञापन


अगले 2-3 दिनों में मानसून देश के बाकी इलाकों में भी दस्तक दे सकता है। प्रशांत महासागर में उठा तूफान रामसून आने वाले दिनों में मानसून में प्राण फूंक सकता है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय मौसम संगठनों के अनुसार, मंगलवार को प्रशांत महासागर में उठा तूफान फिलीपींस में प्रवेश कर चुका है। अगले दो-तीन दिन के अंदर यह तूफान दक्षिणी चीन सागर से होता हुआ वियतनाम तक पहुंच सकता है। जिसका असर बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के जानकारों का भी मानना है कि रामसून के असर से बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का नया क्षेत्र बन सकता है। जिससे रविवार के बाद पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी भारत में बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

यूपी, उत्तराखंड में होगी भारी बारिश

ramsoon storm will increase weak monsoon

मौसम विभाग ने इस सप्ताह उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में जोरदार बारिश की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग के निदेशक बीपी यादव का कहना है कि इस सप्ताह मानसून देश के अधिकांश क्षेत्रों में पहुंच जाएगा।

मौसम विभाग ने 14 जुलाई के बाद बारिश की उम्मीद जताई थी। पिछले दो दिनों में मध्य भारत के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश हो रही है।

कृषि आयुक्त जेएस संधू का कहना है कि जिस तरह पिछले दो दिनों में बारिश से वंचित इलाकों में अच्छी बारिश हुई है, उससे खरीफ की बुवाई 15-20 फीसदी बढ़ सकती है।

पिछले 24 घंटे में देश में करीब 10 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 10 फीसदी अधिक है। इसके चलते एक जून से 15 जुलाई तक बारिश में कमी 43 से घटकर 40 फीसदी रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed