फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rampage in mirzapur saharanpur

धर्मस्थल के आगे बवाल,20 से अधिक घायल

Thu, 03 Jul 2014 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर (सहारनपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर (सहारनपुर) Updated Thu, 03 Jul 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन
rampage in mirzapur saharanpur

सहारनपुर के मिर्जापुर में बारद्वारी के दौरान धर्मस्थल के सामने बैंडबाजा बजाने पर हुए विवाद में बारातियों और दूसरे समुदाय के लोगों के बीच पथराव हो गया। इसमें दोनों पक्षों की 10 महिलाओं सहित 20 से अधिक लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर आपस में भिड़ रहे लोगों को खदेड़ा। इसके बाद घायलों को अस्पताल भेज कर पुलिस सुरक्षा में बारात को आगे रवाना किया गया। एतिहात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल और पीएसी लगा दी गई है। एसडीएम और सीओ ने भी गांव पहुंच स्थिती की जानकारी ली।
विज्ञापन


मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव ताहरपुर में बुधवार को अमरेश की बेटी सविता की बारात नकुड़ क्षेत्र के गांव चौरा से अंकित पुत्र जनक ले कर आया था। दुपहर दो बजे गांव में बारद्वारी निकल रही थी। बैंडबाजे की धुन पर बाराती नाच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालात काबू में, घायलों को पहुंचाया अस्पताल

rampage in mirzapur saharanpur

इसी दौरान एक धार्मिकस्थल के सामने बारात के पहुंचने पर दूसरे समुदाय के लोगों ने बैंड बंद करने को कहा। बताया जाता है कि एक बार तो बैंड बंद कर दिया गया, लेकिन कुछ देर बाद फिर से इसे चालू कर दिया गया जिस पर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और बाद में देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया।

दोनों तरफ से हुए पथराव में दोनों समुदाय के 10 महिलाओं समेत 20 से अधिक लोग घायल हो गए। इस दौरान बारात में भगदड़ मच गई। झगड़े की सूचना के बाद आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर स्थिती को काबू में किया और घायलों को अस्पताल भिजवाया। इसके बाद बारात को लड़की के घर की तरफ रवाना किया गया।

सूचना पर एसडीएम शीतल प्रसाद गुप्ता और सीओ बेहट हरि प्रकाश कसाना, इंस्पेक्टर बेहट पवननिधि शर्मा पुलिस बल और पीएसी लेकर गांव पहुंचे। वहां एसडीएम ने दोनों पक्षों के लोगों से बात कर उन्हें समझाया। एतिहात के तौर पर गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। एसओ नरेश चौहान ने बताया कि गांव में अब कोई तनाव नहीं है और स्थिति  शांतिपूर्ण है। किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आते ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed