फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ramkripal yada quits rjd

बेटी को टिकट देने से लालू की पार्टी में बवाल

Fri, 07 Mar 2014 12:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Mar 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
ramkripal yada quits rjd

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल ने लोकसभा चुनाव के लिए 25 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिसके बाद वरिष्ठ नेता रामकृपाल यादव ने पार्टी छोड़ दी। उन्होंने अपना इस्तीफा अध्यक्ष लालू यादव को सौंप दिया है।

विज्ञापन


रामकृपाल यादव कुछ दिनों से आरजेडी से नाराज चल रहे थे।

सूत्रों का कहना है कि रामकृपाल पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ना चाहते थे जबकि वहां से उनकी जगह लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती को टिकट दिया गया। इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ी है।

विज्ञापन

भाजपा में शामिल हो सकते हैं रामकृपाल

ramkripal yada quits rjd

कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय जनता दल से बगावत करने के बाद रामकृपाल यादव भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं।

राजद ने 25 उम्मीदवारों की जो पहली सूची जारी की है उनमें टिकट पाने वालों में लालू का कुनबा भी शामिल है। लालू की पत्नी राबड़ी देवी को सारण से लोकसभा का टिकट दिया गया है। यह सीट पिछली बार लालू प्रसाद यादव ने जीती थी लेकिन भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगी हुई है।

वहीं लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। पिछली बार इस सीट से लालू प्रसाद यादव ख़ुद चुनाव लड़े थे और हार गए थे। पार्टी के वरिष्ठ नेता रामकृपाल यादव भी इस सीट से दावेदार माने जा रहे थे।

दो उम्मीदवारों का ऐलान बाद में

ramkripal yada quits rjd

राबड़ी देवी पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रही है। टिकटों का ऐलान करते हुए आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बाकी बची दो सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान बाद में किया जाएगा।

बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए बुधवार को ही आरजेडी और कांग्रेस-एनसीपी के बीच समझौता हुआ है।

इस गठबंधन के अनुसार कांग्रेस 12 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि राष्ट्रीय जनता दल 27 सीटों पर और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन

आरजेडी की पहली सूची

ramkripal yada quits rjd
  1. सारण-राबड़ी देवी
  2. पाटलिपुत्र-मीसा भारती
  3. महाराजगंज-प्रभुनाथ सिंह
  4. काराकाट-कांति सिंह
  5. मुंगेर-प्रगति मेहता
  6. आरा-भगवान कुशवाहा
  7. गया-रामजी माझी
  8. बांका-जयप्रकाश नारायण यादव
  9. जहानाबाद-सुरेंद्र यादव
  10. अररिया-तस्लीमुद्दीन
  11. नवादा-राज बल्लभ सहाय
  12. जमुई-सुधांशु कुमार भास्कर
  13. वैशाली-रघुवंश प्रसाद सिंह
  14. पश्चिम चंपारण-रघुनाथ झा
  15. सिवान-हीना शहाब
  16. बक्सर-जगदानंद सिंह
  17. सीतामढ़ी-सीताराम यादव
  18. शिवहर-अनवारूल हक
  19. मधुबनी-अब्दुल बारी सिद्दिकी
  20. झंझारपुर-मंगनी लाल मंडल
  21. दरभंगा-अली अशरफ फातमी
  22. उजियारपुर-आलोक मेहता
  23. भागलपुर-बुलो मंडल
  24. खगड़िया-कृष्णा कुमारी यादव
  25. बेगूसराय-तनवीर हसन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed