फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Ramesh Bhikabhai Virani who gifted 10 lakh suit to PM Modi

वीरानी को जानिए, जिन्होंने दिया था 10-लखिया सूट

Thu, 19 Feb 2015 05:32 PM IST
Updated Thu, 19 Feb 2015 05:32 PM IST
विज्ञापन
Ramesh Bhikabhai Virani who gifted 10 lakh suit to PM Modi

मोदी के चर्चित सूट के लेकर जमकर हल्ला मचा हुआ है। सियासी गलियारे से लेकर मीडिया जगत में मोदी के नाम वाले सूट के चर्चे आम हो चले हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आखिर जिस सूट को लेकर इतना हंगामा मचा है वो मोदी के पास कहां से आया।

विज्ञापन


चलिए आपको मोदी के चर्चित सूट की पूरी कहानी बताते हैं। तारीख थी 25 जनवरी जब अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत दौरे पर आए थे।

हैदराबाद हाउस में बैठक के दौरान मोदी पहली बार इस सूट में नजर आए। मोदी की इस सूट की खूबी यही थी कि काले रंग के इस सूट पर सोने के धागे से प्रधानमंत्री मोदी का पूरा नाम लिखा था।
विज्ञापन


जैसे ही मोदी इस सूट में नजर आए इस पर विवाद गहरा गया। विपक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा से इस सूट की सच्चाई और उसकी कीमत के बारे में कई सवाल किए। बाद में पता चला कि मोदी ने जो सूट पहना वो उन्हें गिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश वीरानी ने सूट गिफ्ट करने का किया दावा

Ramesh Bhikabhai Virani who gifted 10 lakh suit to PM Modi

गिफ्ट में मिले प्रधानमंत्री मोदी के इस सूट पर उन्होंने पहले ही कहा था कि वो इस सूट को या तो नीलाम कर देंगे, या तो दान कर देंगे।

आखिरकार 18 फरवरी को उनके चर्चित सूट समेत उन्हें मिले गिफ्ट की नीलामी शुरू हुई। सूरत में नीलामी के दौरान ही वो शख्स भी सामने आया जिसने मोदी को ये सूट गिफ्ट किया था।

हीरा कारोबारी रमेश भाई वीरानी ने खुद सामने आकर दावा किया कि उन्होंने मोदी को ये सूट गिफ्ट किया था। उन्होंने बताया कि अपने बेटे की शादी का निमंत्रण देने के दौरान ये सूट प्रधानमंत्री को भेंट किया था। साथ ही उनसे बेटे की शादी में आने का आग्रह भी किया था।

रमेश वीरानी ने आगे कहा कि मेरे पिता उन्हें हमेशा अपने बड़े बेटे की तरह मानते थे। लेकिन अब वो इस दुनिया में नहीं हैं। ऐसे में उनके बड़े बेटे के नाते उनकी इच्छा है कि प्रधानमंत्री मोदी उनके बेटे को अपना आशीर्वाद देने जरूर पहुंचे।

हालांकि मोदी ने व्यस्तता के चलते आने से मना कर दिया। इसके बाद मैंने उनसे कहा कि अगर आप आ नहीं सकते तो मेरे दिए सूट को आप उस दिन जरूर पहन लें। यही मेरे बेटे के लिए आपका शादी का आशीर्वाद होगा। रमेश वीरानी ने बताया कि उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहुत पुराना नाता रहा है।

आखिर कौन हैं रमेश वीरानी?

Ramesh Bhikabhai Virani who gifted 10 lakh suit to PM Modi

रमेश वीरानी ने आगे बताया कि उनके पिता भी मोदी को एक कुर्ता और धोती पहनने के लिए हमेशा भेजते रहते थे। एक बार मैंने अपने पिता से इस बारे में पूछा कि जब मोदी कुर्ता धोती नहीं पहनते तो क्यों देते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि ये मेरा प्यार है जो मैं उन्हें देता हूं।

रमेश वीरानी हीरा कारोबार से जुड़े हुए हैं। उनकी कंपनी कार्प ग्रुप दुनिया के 6 बड़े हीरा कारोबारियों में शुमार है। रमेश वीरानी चार भाई हैं। जिनके नाम किशोर, अनिल, रमेश और पंकज वीरानी है। उनके नाम से इस कंपनी का नाम कार्प (KARP) ग्रुप रखा गया। इस ग्रुप का कारोबार कई देशों में फैला हुआ है।

फिलहाल सूट को लेकर कयास अभी भी जारी है। इस बीच सूट की नीलामी के बाद मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल गंगा सफाई अभियान में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed