{"_id":"fef864a0-78d8-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"ramdev-will-bring-400-candidates-in-loksabha-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव में 400 उम्मीदवार उतारेंगे रामदेव ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
लोकसभा चुनाव में 400 उम्मीदवार उतारेंगे रामदेव
गोहाना (सोनीपत)/ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2013 01:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काला धन वापसी को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे बाबा रामदेव ने अब राजनीति में उतरने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि 400 उम्मीदवार चुनकर संसद में भेजे जाएंगे जो केवल देशहित की ही बात करेंगे। हालांकि उन्होंने अभी उम्मीदवारों के नाम और पार्टी के नाम आदि का खुलासा नहीं किया। बाबा रामदेव ने कहा कि चुनाव से पहले उम्मीदवारों के नाम जनता के सामने रखे जाएंगे। वे शनिवार को गांव मुंडलाना की गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए हुए थे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बाबा रामदेव ने यूपीए सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस सरकार में घोटालों के अलावा कुछ नहीं हो रहा। कॉमनवेल्थ, टूजी स्पेक्ट्रम, कोल ब्लॉक आबंटन के बाद अब हेलीकॉप्टर की खरीद में धांधली सामने आई है। इसमें जिन बड़े घरानों के नाम आ रहे हैं उन्हें जनता के सामने लाया जाना चाहिए। सरकार को इस मामले में जनता को सफाई देनी चाहिए और इटली सरकार से बात कर आरोपियों के नाम सार्वजनिक करने चाहिए।
विज्ञापन
बाबा रामदेव ने सीबीआई पर आरोप लगाया कि वह सरकार के इशारे पर काम कर रही है। सरकार अपने विरोधियों के पीछे सीबीआई को लगा देती है। जब खुद कांग्रेस की बात आती है तो सीबीआई चुप बैठ जाती है। उन्होंने हरियाणा समेत देश अन्य हिस्सों में राहुल गांधी के रिश्तेदारों द्वारा जमीन खरीदने और वहां की सरकारों द्वारा मदद करने की भी निंदा की।
विज्ञापन