योग दिवस पर मोदी-ओबामा साथ करें योग: रामदेव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग गुरु बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को वैश्विक योग अभियान से जोड़ने का खाका तैयार कर लिया है। इसके तहत बाबा की कोशिश होगी कि विश्व योग दिवस (21 जून) पर मोदी और ओबामा के साथ दूसरी मशहूर हस्तियां एक मंच पर योग करें।
योग गुरु ने इस अपनी इच्छा और योजनाओं का खुलासा शुक्रवार को प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत में दी। उन्होंने कहा कि योग के लिए सबसे पहले दुनियाभर में माहौल बनाया जाएगा।
बाबा ने कहा कि विश्व योग दिवस के ऐलान से दुनिया में भारत का गौरव बढ़ा है। यह भारतीय पुरातन संस्कृति की जीत है। राजनीतिक तौर पर इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। इसके लिए उनकी जितनी भी तारीफ की जाए, वह कम है।
वैश्विक योग अभियान से जोड़ने की योजना
बाबा ने कहा कि प्रधानमंत्री भीतर से फकीर और बाहर से वजीर हैं। उनके प्रस्ताव पर यूएनओ के 193 में से 177 देशों ने सहमति जताई। शेष देशों ने भी इनकार नहीं किया। इससे साफ हो गया है कि दुनिया ने योग को धर्मनिरपेक्ष मान लिया है। बाबा ने कहा कि शांति युद्ध से नहीं योग से आएगी।
सियासी मसलों पर बोलने से बचते रहे
काले धन के मुद्दे पर कई बार बयान दे चुके योग गुरु बाबा रामदेव शुक्रवार को सियासी मुद्दों पर बोलने से बचते रहे। बाबा न तो काले धन की वापसी पर कुछ बोले और न ही उत्तर प्रदेश में होने वाले धर्मांतरण के मुद्दे पर किसी सवाल का जवाब दिया।
उन्होंने बस इतना कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री पर पूरा यकीन है। उन्होंने अब तक जो कुछ कहा है उस पर खरे उतरे हैं। उन्हें भरोसा है कि केंद्र सरकार काला धन वापस लाएगी।