{"_id":"0ac90c089d7adb7e8bf108721fe9b98d","slug":"ramdev-statement-on-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'फकीर' बनेगा देश का वजीरः रामदेव","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'फकीर' बनेगा देश का वजीरः रामदेव
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 29 Sep 2013 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगगुरु बाबा रामदेव ने मोदी राग फिर से अलापते हुए भारत में सत्ता परिवर्तन को जरूरी बताया। वो बोले अब देश का वजीर एक फकीर बनेगा।
विज्ञापन
अमेरिका के शिकागो में स्वामी विवेकानन्द की जयंती समारोह पर बोलते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि जो लोग त्याग की राह पर चल रहे हैं, उन्हें सत्ता के शिखर पर आसीन करने का समय आ गया है।
उन्होंने भाषण और गीतों के माध्यम से प्रवासी भारतीयों से अपील की कि वे अगले आम चुनाव में देश में सत्ता परिवर्तन के लिए तन मन धन से सहयोग करें।
शिकागो में जहां 120 साल पहले स्वामी विवेकानन्द ने विश्व धर्म संसद मे भारत का परचम लहराया था। उनकी जयंती के अवसर पर इलिनोइस पैट क्विन के गवर्नर ने 28 सितम्बर को विवेकानन्द दिवस घोषित किया।
विज्ञापन
इससे पहले भी राग अलापते रहे हैं योगगुरु
शिकागो से पहले भी रामदेव नरेंद्र मोदी का खुलकर समर्थन करते आएं हैं। मध्यप्रदेश के विदिशा में भी उन्होंने जनता से अपील की थी कि वह प्रदेश में शिवराज और देश में नरेंद्र मोदी का समर्थन करें।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाने से पूर्व भी योगगुरु रामदेव ने भाजपा से सीधे शब्दों में कहा था कि यदि मोदी को 2014 के लिए भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री का दावेदार बनाया जाएगा तभी वह समर्थन करेंगे।