{"_id":"efdb84215671ec9e315e97313beea3dc","slug":"ramdev-slam-sonia-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया गांधी के इशारे पर मुझे फंसाया गयाः रामदेव","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सोनिया गांधी के इशारे पर मुझे फंसाया गयाः रामदेव
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 22 Sep 2013 06:00 PM IST
विज्ञापन
हीथ्रो हवाईअड्डे पर पूछताछ के लिए दोबारा बुलाए जाने पर बौखलाए बाबा रामदेव ने सोनिया गांधी पर निशाना साधा।
विज्ञापन
योगगुरु बाबा रामदेव ने हीथ्रो हवाईअड्डे पर घटी इस घटना को पूर्वनियोजित और उनके खिलाफ एक साजिश बताया। रामदेव से इसके पीछे यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी का हाथ बताया।
रामदेव ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी का समर्थन करने के चलते उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। रामदेव ने एक निजी चैनल पर बोलते हुए कहा कि सोनिया गांधी उनके खिलाफ ये साजिश कर रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सूत्रों से उन्हें खबरें मिल रही हैं कि कांग्रेस उनको फंसाने के लिए साजिश कर रही है और उन्हें कांग्रेस के खिलाफ नहीं बोलने के लिए दवाब भी डाला जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उन्हें धमकी मिल रही हैं कि अगर वह कांग्रेस के खिलाफ बोलना बंद नहीं करेंगे तो इसका अंजाम उन्हें भुगतना पड़ेगा। इसके अलावा रामदेव ने ये भी कहा कि दिल्ली में आने के बाद कांग्रेस के खिलाफ एक बड़ा खुलासा करेंगे।
शनिवार को रामदेव को हीथ्रो हवाईअड्डे पर पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया गया था। जहां पूछताछ के बाद उनको वापस भेज दिया गया।