{"_id":"6acfe374-a2c8-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"ramdev-praises-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी इकलौते नेता जिन पर देश को भरोसा: रामदेव","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी इकलौते नेता जिन पर देश को भरोसा: रामदेव
राजकोट/एजेंसी
Updated Thu, 11 Apr 2013 10:29 PM IST
विज्ञापन
योग गुरु बाबा रामदेव ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के लिए इकलौता भरोसेमंद नेता बताया है।
विज्ञापन
उन्होंने बृहस्पतिवार को राजकोट में पत्रकारों से बातचीत में मोदी की तारीफ करने के साथ ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की जमकर खिंचाई की।
उन्होंने कहा कि विकास के मुद्दे पर राहुल का कोई नजरिया न होने के नाते कांग्रेस का जहाज 2014 के आम चुनाव में डूब जाएगा।
कांग्रेस नीत यूपीए सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। आगामी लोकसभा चुनाव में इसको मुंह की खानी पडे़गी।
उन्होंने कहा कि राहुल को महज गांधी परिवार का होने की वजह से ही आगे बढ़ाया जा रहा है।
रामदेव ने कहा कि मोदी ही इकलौते नेता हैं जिन पर देश भरोसा कर सकता है। वह वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के आशीर्वाद से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।