फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ramdev kejriwal are responsible for delhi violence told digvijaya

'दिल्ली हिंसा के लिए रामदेव, केजरीवाल जिम्मेदार'

Wed, 26 Dec 2012 03:11 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 26 Dec 2012 03:11 PM IST
विज्ञापन
ramdev kejriwal are responsible for delhi violence told digvijaya

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने दिल्ली गैंगरेप के बाद भड़की हिंसा के लिए योग गुरू बाबा रामदेव और आम आदमी पार्टी (आप) के अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया है। दिग्विजय ने कहा कि पुलिस कांस्टेबल सुभाष चंद तोमर की मौत नहीं हुई, बल्कि हत्या की गई है।

विज्ञापन


दिग्विजय ने कहा कि सुभाष की हत्या या मौत हुई, इसका फैसला कौन करेगा? क्या इसका निर्णय मीडिया करेगा या फिर प्रदर्शनकारी? अरविंद केजरीवाल ने आंदोलन को राजनीतिक स्वरूप दिया और वे इसकी निंदा करते हैं। उन्होंने दावा किया कि यह आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा था लेकिन अरविंद केजरीवाल और अन्य लोगों के शामिल होने से यह हिंसक हो गया।
विज्ञापन


इधर सुभाष चंद तोमर पर हमले के आरोप में जिन आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था उन्हें अदालत ने जमानत दे दी है। हालांकि इन आरोपियों का कहना है कि पुलिस ने उन्हें झूठा फंसाया। पुलिस ने उन पर धारा-307 लगाकर गिरफ्तार किया लेकिन गिरफ्तारी के कारण नहीं बताए। पूछताछ के नाम पर पुलिस उन्हें थाने ले गई और उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed