फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ayurvedic medicine to avoid Dengue, ramdev claims

रामदेव का दावा, डेंगू से बचाएंगी ये आयुर्वेदिक दवाएं

Thu, 17 Sep 2015 11:35 PM IST
Updated Thu, 17 Sep 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
ayurvedic medicine to avoid Dengue, ramdev claims

दिल्ली में डेंगू का प्रकोप इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच बाबा रामदेव ने डेंगू से बचने के लिए आयुर्वेदिक उपचार बताएं हैं। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फेंस कर यह दावा किया की गिलोय, एलोवेरा, अनार का रस और पपीते के पत्ते का रस पीने से डेंगू को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है।

विज्ञापन


रामदेव ने दावा किया कि मेडिकल साइंस में डेंगू से बचने का कोई ठोस इलाज नहीं है लेकिन आयुर्वेद के जरिए इसका इलाज सम्भव है। उन्होंने दावा किया कि पपीते के पत्ते का रस, अनार का रस, गिलोय और एलोवेरा के पत्ते का इस्तेमाल करके डेंगू से आसानी से बचा जा सकता है।

विज्ञापन

डॉक्टर से लें सलाह

ayurvedic medicine to avoid Dengue, ramdev claims

इस दौरान उन्होंने कुछ मरीजों की रिपोर्ट्स भी मीडिया के सामने रखीं जिसमें उनके प्लेटलेट्स 25 हजार के करीब पहुंच गया थे। उन्होंने दावा किया कि कुछ लोगों ने उनकी तरफ से बताई आयुर्वेदिक दवाओं का प्रयोग किया और उनकी हालत में तेजी से सुधार हुआ।

रामदेव ने यह भी बताया कि जिन आयुर्वेदिक दवाओं की बात की जा रही है वह हर जगह आसानी से उपलब्ध हैं और यह एलोपैथी की दवा जितने महंगी भी नहीं है। उन्होंने बताया की जिन लोगों को इससे लाभ हुआ है वह पतंजलि आश्रम से जु़ड़े हुए थे और अस्पताल में सही से उपचार नहीं हो पाने की वजह से उन्होंने आश्रम की बताई दवाओं का इस्तेमाल किया जिससे उन्हें सौ फीसदी लाभ मिला।
(अगर आपके परिवार या पड़ोस में कोई डेंगू से पीड़ित है तो आप विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह के मुताबिक ही इलाज कराएं)
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed