'बेटे पैदा करने वाली दवा' पर रामदेव ने दी सफाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बेटे पैदा करने वाली दवा' पर विवाद के बाद योगगुरु बाबा रामदेव सफाई देने सामने आए। उन्होंने कहा कि उन्हें बदनाम करने की साजिश हो रही है। जो लोग ऐसा कर रहे हैं उन्हें आयुर्वेद की जानकारी नहीं है।
योगगुरु के मुताबिक जिस 'पुत्र जीवक बीज' दवा को लेकर विवाद हो रहा है। उसका मतलब बेटे पैदा करने से नहीं है। ये एक फकीर को बदनाम करने की साजिश है।
रामदेव ने कहा कि उनके जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बदनाम किया जा रहा है। रामदेव ने अपनी सफाई में कहा कि जिस दवा को लेकर विवाद हो रहा है उसका उनके पास लाइसेंस है। कानूनी तरीके से वो इस दवा को बेच रहे हैं।
केसी त्यागी ने संसद में उठाया था मुद्दा
योगगुरु ने आगे कहा कि इस दवा को लेकर सरकार ने जांच के आदेश भी दिए थे। इसके बाद इसे लाइसेंस दिया गया। रामदेव ने इसके साथ ही दो टूक शब्दों में दवा का नाम बदलने से इंकार कर दिया।
आपको बता दें कि एक दिन पहले ही संसद में रामदेव की 'पुत्र जीवक बीज' दवा का मुद्दा उठा था। जेडीयू सांसद केसी त्यागी ने राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाया था। उन्होंने आरोप लगाया था रामदेव पुत्र जीवक बीज के जरिए बेटे पैदा करने की दवा बेच रहे हैं।
रामदेव ने केसी त्यागी पर निशान साधते हुए उनके आरोपों को खारिज कर दिया। योगगुरु ने कहा कि जिस विवाद में उन्हें घसीटा जा रहा है उसमें कोई सच्चाई नहीं है। नाम को लेकर विवाद हो रहा है जबकि दवा में ऐसा कुछ भी नहीं है। साथ ही योगगुरु ने कहा कि केसी त्यागी को उनसे माफी मांगनी चाहिए।
रामदेव की सफाई को केसी त्यागी ने नकारा
योगगुरु बाबा रामदेव की सफाई को जेडीयू सांसद केसी त्यागी ने नकार दिया है। त्यागी ने कहा है कि जब तक योगगुरु अपनी दवा का नाम नहीं बदलते इसका विरोध जारी रहेगा। उन्होंने रामदेव से माफी मांगने से भी इंकार कर दिया।
जेडीयू सांसद ने कहा कि इस फिल्म का नाम 'संतान जीवक बीज' हो तो इसका विरोध नहीं होगा। लेकिन पुत्र जीवक बीज नाम पर विरोध जारी रहेगा।
दूसरी ओर इस पूरे विवाद पर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की है। कांग्रेस नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने इसे पाखंड करार दिया है।