{"_id":"14a85d4166a5381946aaf663e268625f","slug":"raman-singh-government-is-responsible-for-sterilization-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसबंदी कांड: राहुल ने बोला रमन सरकार पर हमला","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नसबंदी कांड: राहुल ने बोला रमन सरकार पर हमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 15 Nov 2014 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ सरकार को घेरते हुए कहा है कि नसबंदी कांड की जिम्मेदार राज्य सरकार और स्वास्थ्य मंत्री हैं।
विज्ञापन
बिलासपुर में नसबंदी ऑपरेशन में 13 महिलाओं की मौत के बाद शनिवार को राहुल गांधी पीडि़त लोगों के परिवार वालों से मिलने पहुंचे।
बिलासपुर पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सुबह से ही में पीड़ित लोगों के परिवार वालों से मिल रहा हूं। उन्होंने जो बताया वह जानकर मुझे बहुत दुख हो रहा है।
राहुल गांधी ने कहा कि जब किसी परिवार में मां को कुछ होता है तो पूरा परिवार बिखर जाता है। यह लापरवाही का मामला नहीं है बलिक यह मामला भ्रष्टाचार का है। दवाओं को लेकर फैले भ्रष्टाचार का है।
विज्ञापन
राहुल ने कहा कि इस मामले की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। पर वो तथ्यों पर पर्दा डाल रही है। राज्य सरकार और स्वास्थ्य मंत्री को जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए। पर वो इससे बच रहे हैं।
विज्ञापन