फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ramadan fast roza

विक्स सूंघने से भी टूट जाएगा रोजा, करें परहेज

Sun, 21 Jul 2013 04:04 PM IST
सहारनपुर/ब्यूरो
सहारनपुर/ब्यूरो Updated Sun, 21 Jul 2013 04:04 PM IST
विज्ञापन
ramadan fast roza

जुकाम होने पर विक्स इनहेलर सूंघने या कोई भी खुश्क पाउडर नाक के जरिए खींचने से रोजा टूट जाएगा।

विज्ञापन


कैलाशपुर के हारुन ने इमाम कारी सैय्यद इसहाक गोरा से हेल्पलाइन पर पूछा कि वह रोजे में जुकाम होने पर विक्स इनहेलर का प्रयोग कर सकता है। इससे रोजा तो नहीं टूटेगा?

जवाब मिला कि सांस के जरिए कोई ऐसी चीज खींचना, जो दिमाग के बीच में यकीनन तौर पर पहुंच जाए, जैसे विक्स इनहेलर या कोई भी खुश्क पाउडर नाक के जरिए या ऐसी ऑक्सीजन जिसमें दवाइयों के अंश शामिल हों, उससे भी रोजा टूट जाएगा।
विज्ञापन


नक्कुड़ के अदनान ने पूछा कि क्या रोजे में सिगरेट पी सकते हैं। इससे रोजा तो नहीं जाता? जवाब मिला, रोजे की हालत में हुक्का, बीड़ी, सिगरेट पीने से रोजा टूट जाता है, क्योंकि इसमे धुआं अंदर की ओर खींचकर बाहर छोड़ा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर से कादिर ने जानना चाहा कि उसे बहुत तेज बुखार है और रोजे भी रख रहा है। क्या वह रोजा तोड़ सकता है। तोड़ने की सूरत में उसे कजा ही अदा करनी होगी या कफफारा भी?

जवाब मिला बीमारी या किसी दूसरी वजह से रोजा तोड़ा जा सकता है। इस सूरत में सिर्फ कजा वाजिब होगी। तेज बुखार है या किसी व्यक्ति को इस कदर प्यास महसूस हुई कि मामला बर्दाश्त से बाहर हो गया तो रोजा तोड़ने की गुंजाइश है।


नागल से फिरोज ने पूछा कि उसकी पत्नी सात माह की गर्भवती है। रोजा रखना उसके लिए मुश्किल हो रहा है। ऐसे में वह रोजा न रखे तो क्या कजा एवं कफफारा दोनों अदा करने होंगे?

सवाल का जवाब मिला, किसी गर्भवती महिला को गर्भपात होने या नुकसान पहुंचने का डर हो तो ऐसी महिलाएं रोजा तोड़ सकती है। उन पर सिर्फ कजा वाजिब होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed