'इस बार हर हाल में बनेगा राम मंदिर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ ने मोदी सरकार के पांच साल के कार्यकाल में हर हाल में राम मंदिर बनने, धारा 370 के खत्म होने और देश भर में समान नागरिक संहिता लागू होने का दावा किया है।
भाजपा संसदीय दल की बैठक में शिरकत करने यहां आए योगी ने अमर उजाला से खास बातचीत में भाजपा को मिले बहुमत को हिंदुत्व की जीत बताया।
उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती एनडीए सरकार के कार्यकाल के दौरान बहुमत न मिलने की मजबूरी के कारण अपने प्रमुख मुद्दों पर चुप्पी साधनी पड़ी थी। मगर अब जबकि देश ने भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया है, तब पार्टी अपनी विचारधारा की खास पहचान रहे सभी मुद्दों का हल अगले पांच साल में निकालेगी।
विकास और सांस्कृतिक मुद्दे
योगी ने कहा कि भावी सरकार जितना ध्यान विकास के मुद्दों पर देगी, उतना ही ध्यान सांस्कृतिक समस्याओं के निराकरण में भी लगाएगी। जब उनसे पूछा गया कि नई सरकार राम मंदिर बनाने के लिए कौन सा रास्ता अपनाएगी तो योगी ने कहा कि इसका जिक्र पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में कर दिया है।
उन्होंने कहा कि रास्ता क्या होगा, यह महत्वपूर्ण नहीं है। मंदिर निर्माण के लिए पार्टी हर उस विकल्प पर विचार करेगी, जिसके जरिए ऐसा किया जाना संभव होगा। इस दौरान गोरखपुर के सांसद ने उत्तर प्रदेश में भाजपा को मिली हैरत भरी जीत का कारण सपा सरकार और बसपा की जाति की राजनीति को बताया।