फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ram temple will be built after absolute majority, says bajpai

'पूर्ण बहुमत में आने पर बनेगा राम मंदिर'

Thu, 24 Oct 2013 11:30 AM IST
अमर उजाला, झांसी
अमर उजाला, झांसी Updated Thu, 24 Oct 2013 11:30 AM IST
विज्ञापन
ram temple will be built after absolute majority, says bajpai

भारतीय जनता पार्टी चुनाव से पहले राम मंदिर निर्माण के मुद्दे को भुनाने का एक मौका भी नहीं छोड़ना चाहती है। झांसी में नरेंद्र मोदी की रैली से पहले फिर से अयोध्या में मंदिर बानने का दावा किया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी कांत बाजपेयी ने कहा कि 25 अक्तूबर को होने वाली रैली का मुद्दा राष्ट्रवाद, सुशासन व विकास होगा। भाजपा इन्हीं मुद्दों पर चुनाव लडे़गी। पूर्ण बहुमत में सरकार आने पर अयोध्या में राम मंदिर अवश्य बनेगा।
विज्ञापन


बाजपेयी बुधवार को रैली की तैयारियों को लेकर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के शब्द कोष में लॉ एंड आर्डर जैसा कोई शब्द ही नहीं है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। प्रदेश में दंगा कराने वालों का सत्कार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के मंत्री शिवपाल यादव ने नरेंद्र मोदी को प्रदेश में नहीं घुसने देने की चेतावनी दी है। सपा सरकार नरेंद्र मोदी को रोक कर तो देखे, वह भी दो-दो हाथ करने को तैयार हैं।

कानुपर से बड़ी होगी रैली
इससे पहले बाजपेयी ने रैली की तैयारियों की चर्चा करते हुए बताया कि रैली का 37 देशों में सीधा प्रसारण किया जाएगा। क्षेत्र के अनुपात से यह रैली कानपुर से बड़ी होगी। रैली में दो लाख की भीड़ का अनुमान है।

भीड़ को देखते हुए पास के सिद्धेश्वर मंदिर का मैदान, आशीर्वाद गार्डन व सत्यम गार्डन को किराए पर लिया जा रहा है। यहां लोग एलईडी की मदद से मोदी के भाषण को देख व सुन सकेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य मंच पर नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, कल्याण सिंह, उमा भारती, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे।

वहीं, दूसरे मंच पर राष्ट्रीय, प्रदेश व स्थानीय संगठन के पदाधिकारी तथा तीसरे मंच पर सांसद, विधायक, मेयर, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक व अन्य जन प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। रैली के स्वागताध्यक्ष पूर्व सांसद पंडित विश्वनाथ शर्मा होंगे।


इस अवसर पर स्वागताध्यक्ष पूर्व सांसद पंडित विश्वनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री रामनाथ कोविद, क्षेत्रीय अध्यक्ष बाबूराम निषाद, महानगर अध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि, सदर विधायक रवि शर्मा, रामतीर्थ सिंघल, चंद्रभान राय, संजीव अग्रवाल, प्रभाकर खरे, हर्षल गोलवकलर आदि उपस्थित थे।

पहले आओ, पहले पाओ पर मिलेगी जगह

रैली स्थल में प्रवेश के लिए कोई पास सिस्टम लागू नहीं किया गया है। रैली में पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर लोग अपनी जगह ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed