विशेष: मोदी का सपना साकार करेंगे मायावती के चहेते!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी के सबसे बड़े सपने यानी 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' को बनाने का मौका नोएडा के मूर्तिकार राम सुतार को मिल सकता
विश्वभर में अपने काम से पहचान बनाने वाले प्रख्यात मूर्तिकार पद्मश्री राम सुतार को सरदार सरोवर बांध के निकट विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माण का मौका मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो इस तरह से सरदार पटेल की इस ऐतिहासिक मूर्ति का संबंध नोएडा से भी जुड़ जाएगा। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का कॉन्ट्रेक्ट इंजीनियरिंग-कंट्रेक्शन कंपनी एलएंडटी को मिलने जा रहा है। इस स्थिति में ये मूर्ति राम सुतार बनाएंगे।
89 वर्षीय मूर्तिकार का स्टूडियो नोएडा के सेक्टर-63 में स्थापित है। उन्होंने अब तक 200 से ज्यादा प्रतिमाएं बनाई हैं, जो देश-विदेश में अलग पहचान रखती हैं। अमेरिका में भी उनके द्वारा बनाई गई गांधी जी की प्रतिमा है।
8 साल की उम्र में ही राम ने दिखाई प्रतिभा
दुनिया के इस सबसे बड़े स्मारक को बनाने की जिम्मेदारी उन्हें मिली तो, ये उनके लिए बड़ी उपलब्धि और बड़ा सम्मान होगा। 19 फरवरी 1925 में महाराष्ट्र में जन्मे राम वी. सुतार ने करीब आठ साल की उम्र में ही साबुन पर बिच्छू बनाकर अपनी प्रतिभा का सबसे पहला उदाहरण पेश किया था।
जेजे स्कूल ऑफ बाम्बे आर्ट्स से बारीकियां सीखने के बाद 1954 में अलोरा-अजंता में सरकारी नौकरी की। 1958 में दिल्ली आ गए। 1959 में प्रगति मैदान के गेट पर मूर्ति लगाने का काम मिला। कंधे पर हल लिए किसान की मूर्ति को लोगों ने खूब सराहा। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
'इस प्रोजेक्ट के लिए एलएंडटी समेत दो कंपनियों ने बिड किया था। बिड कम रहने के चलते उम्मीद है कि एलएंडटी को ही इसका काम मिलेगा। हमारी कंपनी का एलएंडटी के साथ करार है, जिसके तहत राम सुतार जी ही इस प्रतिमा को बनाएंगे। इसकी जानकारी बिड में भी दी गई है। हमारी कंपनी के सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर और एक्सपीरिएंस है।'
--- आर्किटेक्ट अनिल सुतार, राम सुतार के बेटे
स्टेच्यू ऑफ यूनिटी
इस प्रतिमा की जमीन से कुल ऊंचाई 240 मीटर होगी, जिसमें 58 मीटर का बेस और मूर्ति की ऊंचाई 182 मीटर होगी। इसमें 2500 टन तांबा लगेगा। उम्मीद के मुताबिक पूरा काम 56 महीनों में पूरा होगा। 15 महीने प्लानिंग में लगेंगे और 40 महीने तक कंस्ट्रक्शन चलेगा। 2014-15 के यूनियन बजट में इस प्रोजेक्ट के लिए 200 करोड़ रुपये पास हो चुके हैं।
राम सुतार द्वारा बनाई गईं ऐतिहासिक मूर्तियां
:- कृष्ण अर्जुन स्मारक, कुरुक्षेत्र
:- 45 फीट ऊंची चंबल देवी की मूर्ति, मध्यप्रदेश
:- 21 फुट ऊंचा महाराजा रंजीत सिंह का स्मारक
:- 17 फुट ऊंचा महात्मा गांधी का स्मारक, संसद भवन
:- छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराष्ट्र
:- मायावती, कांशीराम व भीम राव अंबेडकर, दलित प्रेरणा स्थल