फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ram naik statement on up and bihar people

राम नाईक बोले, विदेशों में झाड़ू पोंछा लगाते हैं यूपी बिहार के लोग

Wed, 25 Nov 2015 10:55 AM IST
Updated Wed, 25 Nov 2015 10:55 AM IST
विज्ञापन
ram naik statement on up and bihar people

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने मंगलवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में यूपी और बिहार के लोगों को विदेशों में झाड़ू-पोंछा करने वाला कहा।

विज्ञापन


उन्होंने युवाओं को कठोर परिश्रम करने और बुद्धि का सही इस्तेमाल करने की नसीहत देते हुए कहा कि अपनी बुद्धि की बदौलत भारतीय दुनिया में हर जगह आगे हैं। विदेश के अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टर और नर्स भारतीय हैं। ये खासकर केरल  और अन्य राज्यों के हैं जबकि विदेश के अस्पतालों में झाड़ू-पोंछा करने वाले अधिकतर उत्तर प्रदेश व बिहार के हैं।
विज्ञापन


समारोह में यूपी, बिहार के लोगों पर कुलाधिपति के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

राज्यपाल बोले, युवाओं से ही देश की पहचान

ram naik statement on up and bihar people

राज्यपाल ने कहा कि युवाओं से ही देश की पहचान है। आने वाला दिन युवाओं का है। इसी गति से अगर युवाओं की संख्या बढ़ी तो 2020 में भारत दुनिया का सबसे बड़ा युवा देश माना जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा, रात नहीं बल्कि दिन में सपने देखें और उसे साकार करने का संकल्प लें।

इससे पहले काशी विद्यापीठ के 37वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने 51 मेधावियों और तीन खिलाड़ियों समेत कुल 54 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान 18 विभागों के 78 विद्यार्थियों को शोध उपाधि दी गई, जिसमें एक डी.लिट भी शामिल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed