फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Ram mandir will started in 2015 end

'2017 तक अयोध्या में बन जाएगा भव्य राम मंदिर'

Fri, 08 May 2015 09:13 AM IST
Updated Fri, 08 May 2015 09:13 AM IST
विज्ञापन
Ram mandir will started in 2015 end

श्री रामजन्म भूमि मंदिर निर्माण न्यास के अध्यक्ष जन्मेजय शरण महाराज ने कहा कि 2017 तक अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो जाएगा। सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा सहित 17 पक्षकारों से समझौते की बात चल रही है।

विज्ञापन


इनमें से 15 ने सहमति दे दी है। बताया कि 2015 के अंत तक मंदिर निर्माण शुरू हो जाएगा। सीतामढ़ी के बनकट गांव में श्री रामजन्म भूमि मंदिर निर्माण न्यास के सदस्य संतोष मिश्रा के यहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को आए न्यास के अध्यक्ष ने कहा कि पिछले दिनों सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा, रामलला समिति, हिंदू महासभा सहित 17 पक्षों के बीच समझौते की बात हुई।
विज्ञापन


मंदिर निर्माण को लेकर 80 फीसदी बात बन गई है। सभी लोग अदालत का चक्कर छोड़कर शांति से मामले का निपटारा चाहते हैं।

17 पक्षकारों से चल रही है वार्ता, 15 ने दी सहमति

Ram mandir will started in 2015 end

उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए संत समाज पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को पत्रक सौंप चुका है और सुलह-समझौते की बात से भी अवगत कराया गया है। ओवैशी बंधुओं के बयानों से जुड़े सवाल पर कहा कि दोनों राजनीति के मनचले हैं। उनकी बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के बसाने के मसले पर कहा कि कश्मीर के असली निवासी वहां के विप्र पंडित हैं। उनको प्राथमिकता के आधार पर बसाया जाना चाहिए। भारत की खाकर भारत के खिलाफ बोलने वाले अलगाववादियों के खिलाफ सरकार को सख्त रुख अपनाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed