अल्पसंख्यकों को लेकर राम माधव का खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के दर्शन को समझना है तो हमें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन का अध्ययन करना होगा। डॉ. मुखर्जी सिद्ध शिक्षाविद, मानवतावादी, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उनके यही चार गुण भाजपा के सिद्धांतों का मूल है। ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री राम माधव ने फिरोजशाह कोटला स्थित डॉ. मुखर्जी की 115वीं जयंती के अवसर आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
इस मौके पर राम माधव ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में आज भाजपा का शासन देख डॉ. मुखर्जी की आत्मा को खुश होती होगी। भारत की संप्रभुता को मजबूत करने के लिए भाजपा ने वहां सरकार बनाई।
भाजपा का पीडीपी से मिलकर सरकार बनाने का निर्णय डॉ. मुखर्जी के उस निर्णय से प्रेरित था, जब बंगाल के बंटवारे को रोकने के लिए उन्होंने न्यूनतम कार्यक्रम के आधार पर इसी तरह की एक सरकार बंगाल में बनाने में सहयोग किया था।
भाजपा ने मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 115वीं जयंती
इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए काम करना ही डॉ. मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विजय गोयल ने कहा कि देश की अखंडता के लिए डॉ. मुखर्जी ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। इस मौके पर सांसद रमेश बिधूड़ी, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री आशीष सूद समेत कई नेता उपस्थित थे।