फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Ram Jethmalani attack on Arun Jaitley and Sushma Swaraj

अब जेठमलानी ने जेटली और सुषमा पर हमला बोला

Tue, 27 Nov 2012 12:57 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 27 Nov 2012 12:57 PM IST
विज्ञापन
Ram Jethmalani attack on Arun Jaitley and Sushma Swaraj
सीबीआई निदेशक की नियुक्ति प्रकरण में पार्टी पर हमला करने वाले भाजपा सांसद राम जेठमलानी ने इस बार अरुण जेटली और सुषमा स्वराज पर निशाना साधा है। मंगलवार को जेठलमानी ने अपनी ताजा चिट्ठी में जेटली और स्वराज के रूख की कड़ी आलोचना की है।
विज्ञापन


वहीं अरूण जेटली ने जेठमलानी के दावे का खारिज करते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि जेठमलानी की चिट्ठी को जवाब देने की जरूरत है। हालांकि माना जा रहा है कि भाजपा राम जेठमलानी के खिलाफ मंगलवार को कोई सख्त कदम उठा सकती है।
विज्ञापन


हिम्मत है तो मुझ पर कार्रवाई करे भाजपा
इससे पहले सीबीआई निदेशक की नियुक्ति प्रकरण में पार्टी पर हमला करने वाले भाजपा सांसद राम जेठमलानी ने अब शीर्ष नेतृत्व को खुद के खिलाफ कार्रवाई करने की चुनौती दी। जेठमलानी ने कहा था कि अगर मेरे खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है तो मैं उसका स्वागत करूंगा। मगर मुझे नहीं लगता कि किसी में ऐसा करने की हिम्मत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद जेठमलानी ने कहा कि पार्टी के भीतर मैं बहुत ही छोटा व्यक्ति हूं। मैं उसकी कार्रवाई के बारे में अनुमान नहीं लगा सकता। मगर मैंने अपने विचार जाहिर किए और मुझे खुशी है कि कम से कम 3-4 लोगों ने मेरा समर्थन किया। मुझे लगता है कि मुझसे सहमत होने वाले कुछ और लोग भी पार्टी के भीतर मौजूद होंगे। मगर सभी में सार्वजनिक रूप से सच बोलने की क्षमता नहीं होती।

गौरतलब है कि पार्टी लाइन को नकारते हुए जेठमलानी ने सीबीआई के नए निदेशक रंजीत सिन्हा की नियुक्ति संबंधी केंद्र सरकार के फैसले को सही ठहराया था। भाजपा के दिग्गजों सुषमा स्वराज और अरुण जेटली के नियुक्ति पर ऐतराज को खारिज करते हुए जेठमलानी ने भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी को पत्र लिखकर रंजीत सिन्हा की नियुक्ति के विरोध को गलत ठहराया।

इतना ही नहीं जेठमलानी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर सिन्हा को सीबीआई निदेशक बनाने के लिए बधाई भी दी थी। यह दूसरा मौका है जब जेठमलानी ने भाजपा की फजीहत कराई है। इससे पहले उन्होंने सार्वजनिक तौर पर पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी के इस्तीफे की मांग कर भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी थी।


कारण बताओ नोटिस के बारे में मीडिया से पता चला है। पत्र मिलने और पढ़ने के बाद बता पाऊंगा कि क्या कर सकता हूं। लॉ प्रैक्टिस के चलते अगले 10 साल तक ऐसे दस्तावेज का जवाब देने के लिए बहुत व्यस्त हूं।- राम जेठमलानी, भाजपा सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed