फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rally of narendra modi in delhi assembly election

मोदी के निशाने पर 'आप', उड़ाया मजाक

Sat, 31 Jan 2015 08:10 PM IST
Updated Sat, 31 Jan 2015 08:10 PM IST
विज्ञापन
rally of narendra modi in delhi assembly election

दिल्ली विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद अपनी पहली चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एक बार झूठ बोलकर काम चलाया जा सता है। बार-बार नहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा की सर्वाधिक सीटें थीं, लेकिन बहुमत के लिए जोड़तोड़ की कोशिश नहीं की। मोदी ने कहा कि विधानसभा में सीटों की कमी की कसक दिल्ली की जनता ने लोकसभा में पूरा किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली इस बार विधानसभा में भाजपा को दो तिहाई बहुमत देगी, ऐसा मुझे भरोसा है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। जनधन योजना की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि गरीब की चिंता नारों से नहीं होता, उसके लिए काम करना होता है। मोदी ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों के लिए हैं। 2022 में देश की आजादी के 75 साल पूरे होंगे। उस समय हम जहां झोपड़ी है, वहीं पर पक्का मकान देंगे। मोदी ने कहा कि गरीब पक्के मकान में रहे और जहां रहता है, वहीं रहे, ये हमारा मकसद है। और इस काम की शुरुआत दिल्ली से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने अमरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत की तारीफ हो रही है। और तारीफ का कारण भारत की जनता है। उन्होंने कहा कि दुनिया का बड़े से बड़ा नेता भी जब मोदी से आंख मिलाता है तो उसे 125 करोड़ हिंदुस्तानी दिखता है। मोदी ने कहा कि जिसपर दुनिया भर में हिंदुस्तान का डंका बज रहा है, उसी प्रकार अगर दिल्ली की जनता चाहती है कि दिल्ली का डंका हिंदुस्तान में बजे तो दिल्ली में पूर्ण बहुमत की सरकार दें।

मंच पर मोदी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

rally of narendra modi in delhi assembly election

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर आ चुके हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया गया है। भाजपा नेता कुलजीत चहल और प्रवेश गुप्ता ने मोदी का स्वागत किया।

दिल्ली में भाजपा के सांसद महेश गिरी और मनोज तिवारी ने मोदी और शाह को प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत किया।

मोदी ने कहा दिल्ली के चुनाव से तय होगा ‌की पूरी दुनिया में भारत की छवि कैसे होगी। दिल्ली बढ़कर कोई जगह नहीं जो दुनिया में भातर की पहचान बना सके। दिल्ली की घटना भारत में ही पूरी दुनिया में प्रभाव डालती है।

मोदी ने ‌कहा कि दिल्ली ने मुझे सभी सात सांसद नहीं दिए होते तो मैं दिल्ली नहीं आ पाता। उन्होंने कहा कि लेकिन मैं दिल्ली में साऊथ ब्लॉक में बैठने नहीं आया, आप सबकी सेवा करने आया हूं।

मोदी ने कहा कि जनता ने एक साल पहले जिन सपनों को लेकर मतदान किया था, उन्हीं लोगों ने जनता का अस्थिरता में झोंक दिया। मोदी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने लोकसभा चुनावों में ऐसे लोग को सजा दी थी।

केजरीवाल पर जमकर बरसे अमित शाह

rally of narendra modi in delhi assembly election

कड़कड़डुमा में हो रही चुनावी रैली को फिलहाल भाजपा अध्यक्ष अमित शाह संबोधित कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि केजरीवाल मुख्यमंत्री बनने के बाद तीन दिन के भीतर शीला दीक्षित पर मुकदमा दर्ज कराएंगे। लेकिन उन्होंने क्या किया?

अम‌ित शाह ने कहा कि केजरीवाल पहले कार से चलते थे, अब एसयूवी से चलते हैं। उन्हें अगर पांच साल मौका मिल गया तो वह अपने घर के सामने प्लेन खड़ी कर देंगे।

किरण बेदी ने महिलाओं की सुरक्षा का वादा किया

rally of narendra modi in delhi assembly election

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज दिल्ली में पहली चुनावी रैली हो रही है। रैली के लिए कड़कड़डुमा में 80 फुट लंबा और 24 फुट चौड़ा मंच बनाया गया है। मंच पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय और पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंतजार हो रहा है। किरण बेदी रैली को संबोधित कर रही हैं। बेदी ने कहा है कि भाजपा की सरकार बनने के बाद महिलाओं की सुरक्षा की जिम्‍मेदारी सिविल डिफेंस और होमगार्ड की होगी। सरकार बनने के पहले तीन दिन में ही उन्हें बसों और सड़कों पर लगाया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा।

बेदी ने कहा कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से काम करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।

दिल्ली में आज मोदी की पहली चुनावी रैली

rally of narendra modi in delhi assembly election

तकरीबन 20 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलीला मैदान में चुनावी शंखनाद किया था। उस दिन से आज तक दिल्ली की राजनीति कई पड़ावों से गुजर चुकी है। मोदी के चेहरे के बूते पर विधानसभा चुनावों में झंडे गाड़ने उतरी भाजपा रणनीति पर रणन‌ीति बदल रही है।

बगैर मुख्यमंत्री चुनाव लड़ने का दम भरने के बाद भी उसने चुनावी समर के बीच में ही पार्टी में महज छह दिनों पुरानी किरण बेदी को नेतृत्व की कमान सौंप दिया। किरण का दांव फेल होता दिखा तो केंद्र सरकार के डेढ़ दर्जन मंत्रियों, 70 सांसदों, 16 राज्यों के कार्यकर्ताओं और आरएसएस के एक लाख स्वयंसेवकों को भी मैदान में उतार दिया गया।

राजधानी के रण में अपनी जमीन मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चार रैलियां रखी गईं हैं। सूत्रों का कहना है कि यदि मोदी की रैलियों का जादू मतदाताओं पर चल गया तो उनकी कुछ रैलियां और कराई जाएंगी। दिल्ली में चुनावों की घोषणा होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की आज पहली रैली हो रही है।

भाजपा को‌ दिल्ली में मोदी से बहुत उम्‍मीदें

rally of narendra modi in delhi assembly election

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली पर अन्य दलों के साथ भाजपा प्रत्याशियों की भी नजर है। माना जा रहा है कि रैली के बाद कई समीकरण बदल जाएंगे। आज की रैली में मोदी अपने अंदाज में जमकर आम आदमी पार्टी पर बरस सकते हैं और मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी के प्रशासन की तारीफ करते दिख सकते हैं।

रैली पूरी तरह से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की देखरेख में आयोजित की जा रही है। इसका संयोजक पूर्वी दिल्ली सांसद महेश गिरी को बनाया गया है।

रैली पूर्वी व उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र को ध्यान में रख आयोजित की जा रही है। जहां भाजपा के 18 विधानसभा प्रत्याशी भी मौजूद रहेंगे और मोदी इनके लिए वोट की अपील करेंगे।

80 फुट लंबे और 24 फुट चौड़े मुख्य स्टेज को तीन लेयर में तैयार किया गया है। सबसे ऊपरी लेयर पर प्रधानमंत्री मोदी व केंद्रीय मंत्री बैठेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed