फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rally of bjp prime ministerial candidate narendra modi and ljp chief ram vilas paswan

मोदी-पासवान की दोस्ती से क्यों पड़ी फूट?

Tue, 04 Mar 2014 03:33 PM IST
Updated Tue, 04 Mar 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
rally of bjp prime ministerial candidate narendra modi and ljp chief ram vilas paswan

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) से गठबंधन के बाद बिहार में आयोजित पहली रैली में भाजपा की फूट सामने आ गई। भाजपा का रामविलास पासवान से हाथ मिलाना बिहार के स्थानीय दिग्गज नेताओं को रास नहीं आया।

विज्ञापन


राजग में लोजपा को शामिल करते समय उनकी अनदेखी की गई।

इससे नाराज नेताओं वे दिग्गज भी शामिल हैं जो कि मोदी के कट्टर समर्थक माने जाते हैं। इसी का नतीजा रहा कि सोमवार को मुजफ्फपुर में आयोजित ‘हुंकार रैली’ से इन नेताओं ने दूरी बना ली।
विज्ञापन


रैली में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और पासवान, दोनों ने नीतीश कुमार पर हमला बोला।

मोदी समर्थक नेता ही मंच से रहे नदारद

rally of bjp prime ministerial candidate narendra modi and ljp chief ram vilas paswan

रैली के मंच पर मोदी की मौजूदगी के बावजूद उनके समर्थक माने जाने वाले गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे, पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी ठाकुर और चंद्रमोहन राय नहीं पहुंचे।

इन नेताओं ने लोजपा-भाजपा गठबंधन का विरोध किया था। अश्विनी ने तो पासवान को अवसरवादी करार देते हुए दोस्ती को भाजपा के लिए आत्मघाती कदम बताया था।

केंद्रीय नेतृत्व द्वारा इस अनदेखी से उजपी नाराजगी रैली में साफ दिखाई दी।

नीतीश के खिलाफ मोदी-पासवान की जोड़ी

rally of bjp prime ministerial candidate narendra modi and ljp chief ram vilas paswan

इस दौरान रामविलास पासवान और उनके बेटे चिराग पासवान के साथ मंच साझा करते हुए मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि बिहार आतंकवादियों के लिए सुरक्षित स्वर्ग बन गया है क्योंकि वे मुस्लिम वोटों को लुभाने के कारण कड़े कदम उठाने में विफल रहे हैं।

उन्होंने कहा, देश की राजनीति दो खेमों में बंट गई है। एक का नेतृत्व हम कर रहे हैं जिसमें देश की समस्याओं का समाधान निकाला जा रहा है जबकि दूसरा मोदी को रोकने का तरीका तलाश रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed