{"_id":"ef97a8f8e0551dc44450b74ecf58e58e","slug":"rakshabandhan-s-gift-of-girls-and-ladies","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधनः आज बहनों के लिए रोडवेज बसों में सफर मुफ्त","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रक्षाबंधनः आज बहनों के लिए रोडवेज बसों में सफर मुफ्त
अंबाला/ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2013 12:10 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की ओर से 20 अगस्त को रक्षाबंधन के त्यौहार पर महिलाओं को मुफ्त बस सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
जीएम रोडवेज रविंद्र पाठक ने बताया कि अंबाला में सामान्य बस रूटों के साथ-साथ महिलाओं की सुविधा के लिए करीब 20 अतिरिक्त बसें रक्षाबंधन पर मुफ्त यात्रा के लिए लगाई गई हैं।
उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष हरियाणा सरकार की ओर से महिलाओं को रक्षाबंधन के दिन मुफ्त बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जाती है ताकि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने से वंचित न रहे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसके लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। अंबाला से चंडीगढ़ और दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा के विभिन्न जिलों में जाने के लिए निशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
इसमें महिला स्वयं मुफ्त यात्रा करने के साथ-साथ दो छोटे बच्चों को भी साथ ले जा सकती है।
रक्षाबंधन के त्यौहार पर इस तरह की सुविधा केवल हरियाणा में ही महिलाओं के लिए उपलब्ध है और प्रतिवर्ष प्रदेश की लाखों महिलाएं इस सुविधा का लाभ हासिल करती हैं।