{"_id":"4c21821a-2cae-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"rakhi-sue-digvijay-in-defamation-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सठिया गए हैं दिग्विजय, करूंगी मुकदमाः राखी ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सठिया गए हैं दिग्विजय, करूंगी मुकदमाः राखी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 12 Nov 2012 03:19 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल से तुलना किए जाने से आहत राखी सावंत ने कांग्रेस महाचसचिव दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानी का मुकदमा करने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह सठिया गए हैं और अपना दिमागी संतुलन खो बैठे हैं। एक बयान में राखी सावंत ने कहा है कि अगर मुझे छेड़ने की कोशिश की जाएगी जो मैं छोड़ूंगी नहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि केजरीवाल से उनकी तुलना करना गलत है। दिग्विजय सिंह को ऐसा नहीं करना चाहिए था। वह इस मामले में दिग्विजय सिंह पर मानहानि का मुकदमा दायर करेंगी। राखी ने कांग्रेस महासचिव को नसीहत देते हुए कहा है कि वह अपना काम करें, भाषणबाजी नहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि मैं देश के लिए जो करती हूं, चुपचाप और दिल से करती हूं। मैं निजी स्वार्थ के लिए भाषणबाजी नहीं करती और न ही किसी के घर में बिजली के तार लगाकर कानून हाथ में लेती हूं। मेरी तुलना केजरीवाल से करने पर मुझे दुख हुआ है।
विज्ञापन