{"_id":"a7a49c7c-2cf8-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"rakhi-sawant-will-claim-of-50-crore-on-digvijay","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्विजय पर 50 करोड़ का दावा ठोकेंगी राखी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिग्विजय पर 50 करोड़ का दावा ठोकेंगी राखी
मुंबई/एजेंसी
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:12 AM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल के साथ खुद की तुलना किए जाने से भड़की राखी सावंत कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर 50 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति का दावा ठोकेंगी। उन्होंने सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर और महाराष्ट्र के गृहसचिव को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री का कहना है कि सिंह ने उनके चरित्र पर हमला किया है और उनकी प्रतिष्ठा तथा छवि को चोट पहुंचाई है। सिंह के बयान पर सख्त ऐतराज जताते हुए राखी ने कहा कि उन्होंने अपने वकील से सिंह के खिलाफ मानहानि और अपने चरित्र पर लांछन लगाने के एवज में 50 करोड़ रुपये क्षतिपूर्ति का नोटिस जारी करने को कहा है।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह, राज्य के गृह सचिव और गोरेगांव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि मैं दिग्विजय को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानती हूं। उन्होंने अपने बयान से मेरी छवि और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है। राखी ने पुलिस कमिश्नर से सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करने का आदेश जारी करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने अरविंद केजरीवाल की तुलना राखी सावंत से करते हुए कहा था कि दोनों सिर्फ एक्सपोज करते हैं लेकिन उनके एक्सपोज में कोई दम नहीं होता है। हालांकि अपने इस बयान पर बाद में दिग्विजय ने माफी भी मांग ली थी।