'केजरीवाल से अच्छी तो राखी सावंत है'
शिवसेना प्रमुख उद्घव ठाकरे ने अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए राखी सावंत को बदनाम आइटम गर्ल कहा तो वे नाराज हो गईं।
हालांकि केजरीवाल के साथ अपनी तुलना के लिए उन्होंने शिवसेना प्रमुख उद्घव ठाकरे को धन्यवाद दिया है और कहा है कि नरेंद मोदी चाय बेच के देश चला सकते हैं तो मैं आइटम गर्ल बनकर देश क्यों नहीं चला सकती? उन्होंने कहा है कि उन्हें बहुत बुरा लगता है, जब हर चीज में उनका नाम घसीटा जाता है।
गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखे वार किए हैं। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल येड़ा (पागल) है, राखी सांवत उससे बेहतर प्रशासक साबित हो सकती हैं।
उद्घव ने केजरीवाल को बताया 'येड़ा'
शिवसेना के मुखपत्र में उद्घव ठाकरे ने अरविंद केजरीवाल को बदनाम आइटम गर्ल कहा है। केजरीवाल को पागल करार देते हुए उन्होंने कहा है देश में अब तक कई येड़े (पागल) और विदुषक हुए हैं। इस प्रकार के येड़े और विदूषक राजनीति में आते-जाते रहे हैं।'
उद्घव ने राजनारायण और लालू प्रसाद यादव को भी पागल करार देते हुए कहा है कि इंदिरा गांधी को हराने वाले राजनारायण और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव जैसे येड़ों के बाद अब देश की राजनीति में येड़ों के नए समूह का उदय हुआ है।
उद्घव के मुताबिक, अरविंद केजरवील नामक येड़ा इस मेले में प्रमुख मोहरा है।
राखी ने केजरी को कहा ड्रामा किंग
उद्घव ने अपनी तीखी संपादाकीय में अरविंद केजरीवाल की तुलना राखी सावंत से की है। राखी ने इस बात के लिए उद्घव की तारीफ की है और कहा है कि केजरीवाल ड्रामा किंग हैं।
उन्होंने कहा है कि मोदी चाय बेच के देश चला सकते हैं तो मैं आइटम गर्ल बनकर क्यों नहीं चला सकती?
राखी का कहना है कि उन्हें केजरी वाल के साथ आइटम सांग करना पड़ा तो एक ही आइटम करेंगी- बाबूजी, जरा धीरे चलो। बिजली खड़ी है यहां बिजली खड़ी। कुछ दिनों पहले चेतन भगत ने अरविंद केजरीवाल को ‘राजनीति की आइटम गर्ल’ कहा था।