फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rakhi lodged a complain against Mayank

राखी सावंत ने मयंक के खिलाफ दर्ज कराया मामला

Fri, 04 Apr 2014 03:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 04 Apr 2014 03:37 PM IST
विज्ञापन
Rakhi lodged a complain against Mayank

आइटम गर्ल और अब राष्ट्रीय आम पार्टी की संयोजक व उत्तर-पश्चिम मुंबई से उम्मीदवार राखी सावंत ने आम आदमी पार्टी के नेता और इस सीट से उम्मीदवार मयंक गांधी पर मुंबई के ऑशिवारा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवा लिया है।

विज्ञापन


पूरा मामला मयंक गांधी के एक ट्वीट से शुरू हुआ है। विवाद को बढ़ता देखकर गांधी ने अपने इस ट्वीट को डीलीट कर दिया है और साथ में सफाई भी दी कि उनके ट्वीट का जो मतलब निकाला गया है, वो गलत है।
विज्ञापन


राखी सावंत ने इसे अभद्र और महिलाओं का अपमान करने वाली टिप्पणी बताया है। पुलिस ने शिकायत की एक कॉपी चुनाव आयोग भी भेज दी है।

क्या था ट्वीट

Rakhi lodged a complain against Mayank

मयंक गांधी ने ट्वीट कर लिखा था कि कोई भी गंभीर वोटर राखी को वोट नहीं देंगे। राखी को वही वोट देंगे, जिन्हें मजा मारना होगा।

हालांकि बाद में गांधी ने साफ किया कि उनके ट्वीट को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।

मयंक ने दुख जताते हुए कहा कि मेरी बात को गलत समझा गया है। मेरे कहने का अर्थ यह था कि जो गंभीर वोटर मुझे वोट देंगे, वे राखी और कमाल खान को वोट नहीं डालेंगे।

राखी का पलटवार

Rakhi lodged a complain against Mayank

मयंक गांधी के ट्वीट के बाद राखी ने भी गांधी पर हमला बोला। राखी ने कहा कि जनता ने साजिया इल्मी को वोट दिया, तो क्या उन्हें भी मजे मारने के लिए वोट दिया था?  

राखी ने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए अपने ही चिर-परिचित अंदाज में कहा, ''मयंक गांधी की टांगे हिल चुकी हैं,कलेजा फट चुका है। उसकी नींद गायब हो गई है। उसको डर लग रहा है। आम आदमी पार्टी(आप) मेरी पार्टी राष्ट्रीय आम पार्टी(राप) से डर गई है।''

शब्दों के बाण तो यहां चलने शुरू हो गए हैं, लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि राखी को यहां से कितने वोट मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed