फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rajyavardhan say's sonia do illegal work

मोदी के मंत्री ने सोनिया पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 15 Aug 2015 07:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Sat, 15 Aug 2015 07:21 AM IST
विज्ञापन
rajyavardhan say's sonia do illegal work

सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने जयपुर पहुंचकर मानसून सत्र ठीक से नहीं चल पाने का गुस्सा कांग्रेस पर निकाला।

विज्ञापन


उनके मुताबिक यह दुर्भाग्य है कि एक बड़ी पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी वेल में आ गईं और वह भी केवल अपने हित के लिए। यह गैर कानूनी है। उन्होंने अध्यक्ष के प्रोटोकॉल को तोड़ा है।
विज्ञापन


राठौड़ ने यह भी कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष में परिपक्वता व होशियारी का अभाव है। उन्होंने सवाल उठाया कि सदन में चर्चा के बजाय, नारे लगाए जाएं, क्या यही लीडरशिप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ललित मोदी पर हल्के कानून का इस्तेमाल

rajyavardhan say's sonia do illegal work

राठौड़ ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को मीडिया से कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष को कुछ समझ में नहीं आता। वह दो मिनट के वक्तव्य को भी देख-देखकर पढ़ते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चाहती है कि वह जब सत्ता में रहे, तब ही संसद चले।

राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस का मुद्दा ऐसा था कि विदेश मंत्री का जवाब सुनकर खुद भाग खड़े हुए। जिस दिन सदन में चर्चा होगी, कांग्रेस सच नहीं सुन पाएगी। कांग्रेस ने ऐसे मुद्दे उठाए, जिनका ओर-छोर कुछ नहीं था।


राठौड़ ने कहा 2012 में चेन्नई में ललित मोदी पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लग सकते थे, लेकिन तब कांग्रेस की यूपीए सरकार ने ऐसा नहीं होने दिया। तब कानून ऐसे लगाए गए जो हल्के थे। कांग्रेस ने देश को मूर्ख बनाया।

ललित मोदी के खिलाफ लाइट ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया। इतनी हल्की कार्रवाई गवाह है कि यूपीए सरकार कठोर कार्रवाई करना ही नहीं चाहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed