मोदी के मंत्री ने सोनिया पर लगाए गंभीर आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने जयपुर पहुंचकर मानसून सत्र ठीक से नहीं चल पाने का गुस्सा कांग्रेस पर निकाला।
उनके मुताबिक यह दुर्भाग्य है कि एक बड़ी पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी वेल में आ गईं और वह भी केवल अपने हित के लिए। यह गैर कानूनी है। उन्होंने अध्यक्ष के प्रोटोकॉल को तोड़ा है।
राठौड़ ने यह भी कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष में परिपक्वता व होशियारी का अभाव है। उन्होंने सवाल उठाया कि सदन में चर्चा के बजाय, नारे लगाए जाएं, क्या यही लीडरशिप है।
ललित मोदी पर हल्के कानून का इस्तेमाल
राठौड़ ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को मीडिया से कहा कि
कांग्रेस उपाध्यक्ष को कुछ समझ में नहीं आता। वह दो मिनट के वक्तव्य को भी
देख-देखकर पढ़ते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चाहती है कि वह जब
सत्ता में रहे, तब ही संसद चले।
राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस का मुद्दा ऐसा
था कि विदेश मंत्री का जवाब सुनकर खुद भाग खड़े हुए। जिस दिन सदन में चर्चा
होगी, कांग्रेस सच नहीं सुन पाएगी। कांग्रेस ने ऐसे मुद्दे उठाए, जिनका
ओर-छोर कुछ नहीं था।
राठौड़
ने कहा 2012 में चेन्नई में ललित मोदी पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लग सकते
थे, लेकिन तब कांग्रेस की यूपीए सरकार ने ऐसा नहीं होने दिया। तब कानून ऐसे
लगाए गए जो हल्के थे। कांग्रेस ने देश को मूर्ख बनाया।
ललित मोदी के खिलाफ
लाइट ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया। इतनी हल्की कार्रवाई गवाह है कि यूपीए
सरकार कठोर कार्रवाई करना ही नहीं चाहती थी।