फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rajya sabha mp bribe

पैसे लेकर ट्रेन यात्रा कराते थे पूर्व राज्यसभा सांसद!

Fri, 22 Aug 2014 07:43 PM IST
Updated Fri, 22 Aug 2014 07:43 PM IST
विज्ञापन
rajya sabha mp bribe

हावड़ा कोलकाता के रहने वाले पूर्व राज्यसभा सांसद बीएस गुप्ता (ब्रितेन सेन गुप्ता) को रेलवे इंटेलीजेंस की टीम ने पांच हजार रुपये लेकर पूर्व राज्यसभा सांसद और उनके सहयोगी के नाम पर दो लोगों को यात्रा कराते हुए पकड़ा है।

विज्ञापन


इंटेलीजेंस ने जांच में पाया कि गुप्ता लंबे समय से पैसे लेकर फर्जी तरीके से लोगों को यात्रा करा रहे थे। टीम ने रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को सौंपी है। मामला 14 अगस्त का है।
विज्ञापन


नई दिल्ली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस के ए-2 कोच में दो यात्री पूर्व राज्यसभा सांसद ए हक के पहचान पत्र से यात्रा कर रहे थे। नई दिल्ली से कानपुर के बीच रेलवे बोर्ड की इंटेलीजेंस टीम ने जांच की। दोनों यात्रियों से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों में से कोई भी पूर्व राज्यसभा सांसद ए हक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी सामने आया था मामला

rajya sabha mp bribe

दोनों यात्रियों ने बताया कि पूर्व राज्यसभा सांसद बीएस गुप्ता भी इसी कोच में सीट संख्या 25 और 26 पर अपने सहयोगी के साथ यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने हावड़ा तक ले जाने के लिए दोनों से पांच हजार रुपये लिए हैं।

टीम के कहने पर दोनों यात्रियों ने फोन कर बीएस गुप्ता को बुलाया। पहले तो उन्होंने खुद का परिचय ए हक के रूप में दिया लेकिन जब अधिकारियों ने पहचान पत्र मांगा तो वह भड़क गए। चूंकि टीम ने पहले ही जानकारी एकत्रित कर ली थी। ऐसे में बीएस गुप्ता ने माना कि उनसे गलती हुई है। यात्रियों से टिकट कटाने के नाम पर पांच हजार रुपये ले लिए हैं।

10 सितंबर 2012 में बीएस गुप्ता सांसद रामजी माजी के पहचान पत्र पर दो लोगों को यात्रा कराते हुए पकड़े गए थे। इंटेलीजेंस की टीम ने इन यात्रियों को उतार कर मथुरा आरपीएफ के हवाले कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed